Amrut Aahar Yojana: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं ही विकास कार्यों का जायजा लेते हैं और आवश्यकतानुसार निर्देश जारी करते हैं। राजस्थान सरकार तमाम वर्गों में महिला और बच्चों को विशेष प्राथमिकता देती है। महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए राज्य सरकार बेहद संवेदनशील नजर आती है। यही वजह है कि आज राजस्थान में महिलाओं और बच्चों का सपना साकार हो रहा है।
महिला और बच्चे हो रहे लाभान्वित
इसी कड़ी में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार ने कई तरह की योजनाएं संचालित कर रखी हैं, जिसकी मदद से आज महिला और बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार ने इसी क्रम में एक और खास मुहिम की शुरुआत कर राज्य की महिलाओं और बच्चों को सशक्त करने का निर्णय लिया है। दावा किया जा रहा है कि सरकार के इस कदम से महिलाएं और सशक्त हो सकेंगी और बच्चों का भी विकास होगा। इससे निकट भविष्य में राज्य के विकास का पर भी असर होगा और राज्य की तस्वीर बदली नजर आएगी।
राजस्थान सरकार की खास मुहिम!
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीते दिनों केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक कार्यक्रम में शिरकत लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अधिकारी महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना शक्ति योजना से जोड़ने का काम करें। इससे महिलाएं योजना का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगी।
आंगनबाड़ी केंद्रों में मिल रहा दूध
मुख्यमंत्री की ओर से अमृत आहार योजना का जिक्र भी किया गया। भजनलाल शर्मा ने बताया कि कैसे उनकी सरकार द्वारा बच्चों के पोषण के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर सप्ताह में तीन दिन दूध उपलब्ध कराया जा रहे है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है।
राजस्थान सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निकट भविष्य में बच्चों और महिलाओं समेत राज्य के अन्य तमाम वर्गों के हित में आवश्यकतानुसार फैसले लिए जाएंगे। सरकार फिलहाल महिलाओं और बच्चों के उत्थान को लेकर बेहद संवेदनशील है। इसी क्रम में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने और उन्हें इसका लाभ दिलाने का काम किया जाए। इसके परिणामस्वरूप महिलाएं और सशक्त हो सकेंगी और राज्य के विकास को रफ्तार मिलेगी।
ये भी पढ़ें:- Rajasthan Youth Festival: सीएम भजनलाल ने 11 युवाओं को दिया यूथ आइकॉन अवार्ड, खेल नीति को लेकर दिया बड़ा बयान