rajasthanone Logo
Rajasthan IAS: राजस्थान में अब सभी आईएएस अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों को मोबाइल में ऐप के माध्यम से हाजिरी लगाई होगी। नियमानुसार, सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दफ्तर में मौजूद रहना अनिवार्य होगा।

Rajasthan IAS: राजस्थान में अब आईएएस अधिकारियों समेत सभी सरकारी कर्मचारियों को मोबाइल में ऐप के माध्यम से हाजिरी लगाई होगी। इसमें ऑफिस आने और जाने के टाइम पर एंट्री की जाएगी। प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर यह प्रस्ताव सीएम के अनुमोदन के लिए भेजा गया है। प्रस्ताव पर मंजूरी मिलते ही प्रदेश के सभी आईएएस अफरों को मोबाइल ऐप पर ही डिजिटल अटेंडेंस करनी होगी। नियमानुसार, सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दफ्तर में मौजूद रहना अनिर्वाय होगा। 
 
इन विभागों में लागू है ऑनलाइन अटेंडेंस 

बता दें कि फिलहाल राज्य में बिजली कंपनियों, नगर निगम जेडीए व पशुपालन विभाग में अधिकारी और कर्मचारी ऑनलाइन फोन में ऐप के माध्यम से अटेंडेंस दर्ज करते है। अब इस व्यवस्था को पूरे राज्य में लागू करने की तैयारी की जा रही है। 
 
वर्तमान आईएएस ऐसे दर्ज करते है अपनी हाजिरी 

वर्तमान में राज्य के आईएएस अफसरों के लिए हाजिरी लगाना जरूरी नहीं है। लेकिन कुछ ऐसे अफसर है जो अटेंडेंस दर्ज कराते है। सचिवालय में 50 से अधिक आईएएस के अटेंडेंस की व्यवस्था नहीं है। साथ ही सचिवालय के आरएएस अफसर व सचिवालय सेवा के अधिकारी और कर्मचारी रजिस्टर में अपनी हाजिरी लगाते है। 

ये भी पढ़ें:- Pashu parichar result 2025: आरएसएसबी ने जारी किया राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें परिणाम
 
समय की पाबंदी को देखते हुए लिया गया फैसला 

राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत पिछले दिनों से लगातार सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे है। वह कई बार कह चुके है कि सुशासन सरकार की पहली प्राथमिकता है। सभी अफसरों और कर्मचारियों को 8 घंटे ड्यूटी करनी होगी। तबी सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल सकेगा। 
 
जानकारी के मुताबिक औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव द्वारा एक आईएएस अधिकारी को एपीओ भी भेजा जा चुका है। डिजिटल अटेंडेंस की व्यवस्था से सरकारी कर्मचारियों की छवि आमजन में सुधरेगी, जिससे कर्मचारियों की उत्पादकता भी बढ़ेगी। साथ ही प्रशासनिक कार्यों को भी गति मिलेगी।

5379487