rajasthanone Logo
Dudh talai lake: राजस्थान का उदयपुर शहर में झीलों के शहर के नाम से जाना जाता है, इसका कारण है कि यहां कई सारी झीलें हैं, जो काफी फेमस है। उन्हीं झीलों में से एकल है दूध तलाई झील, जिसका पानी चीनी जितना मीठा है।

Dudh Talai Lake: राजस्थान का फेमस शहर उदयपुर झीलों का शहर है। यहां कई झीलें हैं, उन्हीं झीलों में से एक दूध तलाई झील, जो अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है। दरअसल इस झील का पानी चीनी के जैसा मीठा है। इसी वजह से यह झील काफी प्रसिद्ध है। चलिए जानते हैं कि इस झील का नाम दूध तलाई झील क्यों पड़ा। आइए जानते हैं इस अद्भुत प्रकृतिक झील के नाम के पीछे की वजह और यह झील क्यों इतना खास है। 

बता दें कि यह झील उदयपुर में स्थित है। जिसे कृत्रिम झीलों का शहर भी कहा जाता है, लेकिन इसी शहर में यह अद्भुत प्रकृतिक झील है, जो इस शहर के छोटे-छोटे पहाड़ियों के बीच में स्थित है, जिसकी सुन्दरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस झील के किनारे कई सारे पर्यटन स्थल हैं, जो इसकी सुन्दरता में चार चांद लगा देता है। 

दूध तलाई झील नाम रखने की वजह

दरअसल इस झील का नाम सुनते ही सब हैरान में पड़ जातें हैं, क्योंकि इस झील में दूध नहीं पानी ही बहता है, लेकिन इसका नाम दूध तलाई झील क्यूं रखा। इस झील का नाम इसलिए दूध तलाई झील पड़ा, क्योंकि इस झील के किनारे राजा महराजों की दूध देने वाली गाय को बांधा जाता था। इसी वजह से यहां के स्थानीय लोग इस झील को दूध तलाई कहना लगा। इसके बाद यह धीरे-धीरे दुनियाभर मे फेमस हो गया। 

दूध तलाई की क्यों है खास

यह झील उदयपुर के बाकी झीलों से बिल्कुल अलग है, क्योंकि यहां अधिकांश झील कृत्रिम झील है, लेकिन यह झील प्रकृतिक है जो छोटे छोटे पहाड़ियों के बीच स्थित है। इस झील के पास बने दीन दयाल उपाध्याय पार्क और माणिक्स लाल वर्मा गार्डन भी इसका मुख्य हिस्सा माना जाता है। झील के पास एक भव्य मंदिर भी बना हुआ है, जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है।

5379487