rajasthanone Logo
Plane Emergency Landing: जयपुर से चेन्नई जा रहे विमान में टायर फटने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के बावजूद प्लेन में सवार सभी यात्री समेत चालक दल के सदस्य सुरक्षित है। इसमें विमान के क्रू-मेंबर समेत 200 यात्री सवार थे।

Plane Emergency Landing: राजस्थान के जयपुर से चेन्नई जा रहे प्लेन में बड़ा हादसा होते होते बचा। विमान का टायर फटने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस घटना से किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। हैरान कर देने वाली बात यह है कि टायर फटने की जानकारी लगभग ढाई घंटे बाद पता चला। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
 
आसमान में उड़ते समय अचानक फटा टायर
एयरपोर्ट अधिकारियों ने जानकारी दी कि शनिवार को स्पाइसजेट के विमान SG-9046 ने देर रात जयपुर एयरपोर्ट से चेन्नई जाने के लिए उड़ान भरी थी। इसमें विमान के क्रू-मेंबर समेत 200 यात्री सवार थे। लेकिन आसमान में उड़ते समय अचानक इसका टायर फट गया।

ढाई घंटे बाद मिली जानकारी
बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी प्लेन के पायलट को लगभग ढाई घंटे बाद मिली, जब प्लेन चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने ही वाला था। इसके बारे में पता चलते ही यात्री घबरा गए और विमान में हड़कंप मच गया। जैसे ही पायलट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट इसके बारे में जानकारी मिली उन्होंने चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की।

ये भी पढ़ें:- Sariska Elevated Road: नई दिशा में मुड़ा इस एलिवेटेड रोड का रूट, अब अलवर से जयपुर की दूरी हुई कम
 
चेन्नई में हुई प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग
खबर मिलते ही पायलट ने चेन्नई में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। परमिशन मिलते ही विमान को सुरक्षित चेन्नई एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में बैठे सभी यात्री सुरक्षित है। विमान में खराबी के बाद एयरलाइंस कंपनी द्वारा घटना की जांच के आदेश दे दिए है।
 
जांच में सामने आई वजह
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद घटना की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि पहिया नंबर-2 फटने से यह वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गाय। इसके बाएं भाग से कई टुकड़े अंदर की तरफ से बाहल निकल गए थे। गनीमत रही कि घटना के बावजूद प्लेन में सवार सभी यात्री समेत चालक दल के सदस्य सुरक्षित है। यात्रियों ने पायलट और हवाई अड्डा अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।

5379487