Fire From The Earth in Jodhpur: राजस्थान के जैसलमेर से लेकर जोधपुर तक इन दिनों बोरवेल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। कोटपूतली के कीरतपुरा गांव में हुई घटना ने प्रदेश से लेकर पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। यहां एक 4 साल की बच्ची करीब 8 दिनों से बोरवेल में फंसी हुई है। वहीं दूसरी ओर जैसलमेर से आ रही खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। मोहनगढ़ में एक खेत में बोरवेल की खुदाई के दौरान जमीन धंस गई और पानी का सैलाब बह निकला।
कई मायनों में पानी की रफ्तार काफी तेज थी, जो एक रहस्य बना हुआ है। हालांकि करीब 48 घंटे बाद जमीन से पानी निकलना बंद हो गया है। इसी बीच बोरवेल से जुड़ी एक और नई खबर जोधपुर से आई है। जहां बोरवेल से आग उगलने की बातें हो रही हैं। ऐसी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आइये इस लेख में जानते हैं धरती से निकल रही आग और इसकी सच्चाई के बारे में।
जोधपुर में बोरवेल से आग का कनेक्शन
जोधपुर जिले में बावड़ी तहसील है। इसमें 'तालो का बेरा' गांव शामिल है। यहां के किसान अन्नाराम देवड़ा के खेत से चौंकाने वाली खबर आई है। इसे जानने के बाद हर कोई इसे रहस्य मानने को मजबूर है। दरअसल, अन्नाराम का बोरवेल डेढ़ दशक पुराना है और बंद पड़ा है। इसे चालू करने के लिए किसान परिवार ने खोलने का प्रयास किया।
परिवार के सदस्य महेंद्र के मुताबिक, बोरवेल में पंप उतारने की प्रक्रिया से पहले मौजूदा स्थिति का आकलन करने के लिए इसमें एक कैमरा लटकाया गया था। कैमरे में कैद हुई तस्वीर चौंकाने वाली थी। तस्वीरों में साफ तौर पर देखा गया कि बोरवेल के अंदर गैस उबल रही थी। जैसे ही कैमरा बाहर निकाला गया, गैस जैसी गंध आने लगी। इसके बाद जब माचिस जलाई गई तो आग जलने लगी। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस बोरवेल में कौन सी गैस लीक हो रही है।
बोरवेल को किया गया बंद
बोरवेल से आग निकलने की खबर सुनते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसे रहस्य के तौर पर भी देखा गया। लोग तरह-तरह की बातें कहने लगे। कोई इसे शक्ति का उद्गम स्थल बताता है, तो कोई इसे गैस का भण्डारण बताता है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से इस बोरवेल को बंद कर दिया गया है। महेंद्र के मुताबिक सोशल मीडिया पर इसकी खबर वायरल हो गई है। इस वजह से लोगों की भीड़ जुट रही है। हालांकि प्रशासन या सरकार के आला अधिकारियों में से कोई भी गैस रिसाव की जांच करने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें:- Rajasthan News: नए साल में किसानों की होगी मौज! बोनस उपलब्ध कराने के साथ लाखों टन गेहूं खरीदेगी करेगी सरकार