rajasthanone Logo
Most Beautiful Queen of Jaipur: जयपुर की महारानी गायत्री देवी विश्व की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में से ए हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी हैं। कहा जाता है कि उनकी खूबसूरती देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग जाता था।

Most Beautiful Queen of Jaipur: राजस्थान के जयपुर राजघराने की महारानी गायत्री देवी विश्व की सबसे खूबसूरत 10 महिलाओं में से एक थीं। देश में उनका नाम बड़े ही गर्व के साथ लिया जाता है। कहा जाता है कि वे इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ती थी। उनका जन्म 23 मई 1919 को लंदन में हुआ था और 16 साल की उम्र में उनकी शादी जयपुर के महाराजा सवाई मान‍ सिंह द्वितीय से हो गई थी। गायत्री देवी राजा की तीसरी पत्नी थीं।

गायत्री देवी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के शांति निकेतन से अपनी पढ़ाई की थी। महारानी गायत्री देवी ने शानो-शौकत से जिंदगी गुजारी थी। जिस तरह से वे अपने आप को ड्रेस अप करती थीं, वो हाई सोसायटी का फैशन बन गया था। रानी महंगे फ्रेंच परफ्यूम लगाती और शिफॉन की महंगी साड़ियां पहना करती थीं।

इंदिरा गांधी संग रही रंजिश

कहा जाता है कि वो किसी मूल में भारत की प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी से कम नहीं थीं। हमेशा से इंदिरा गांधी से उनका विवाद रहा। कहा जाता है कि इंदिरा गांधी और महारानी गायत्री देवी एक साथ ही रवींद्रनाथ टैगोर के शांति निकेतन में पढ़ी थीं, तो वो बचपन से ही एक दूसरे को जानती थीं। पत्रकार खुशवंत सिंह ने एक लेख में लिखा था कि गायत्री देवी बचपन से ही खूबसूरत थीं और इंदिरा इस बात से बहुत जलती थीं। बाद में ये रंजिश राजनीतिक दुश्मनी में बदल गई।

इंदिरा ने कहा 'शीशे की गुड़िया'

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने महारानी गायत्री देवी को कांग्रेस में शामिल होने का न्‍योता दिया, जिसे उन्‍होंने ठुकरा दिया। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ  स्वतंत्र पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड बना, जीत हासिल की। उन्होंने कुल 2,46,516 में से 1,92,909 वोट पाकर रिकॉर्ड बना दिया, इसके करण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हुआ। इंदिरा को संसद में उनकी मौजूदगी पसंद नहीं थी और इसी कारण उन्होंने महारानी को 'शीशे की गुड़िया' कह दिया था।

इमरजेंसी के दौरान हुई गिरफ्तारी

इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी ने मीसा एक्ट के तह विरोधी नेताओं को गिरफ्तार करा दिया था। गायत्री उन दिनों मुंबई में थी, जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी नही हुई। हालांकि जैसे ही वे दिल्ली पहुंचीं, तो उनके घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ गया। महारानी गायत्री देवी को कन्जर्वेशन ऑफ फॉरेन एक्सचेंज एंड प्रिवेंशन ऑफ स्मगलिंग एक्टिविटीज एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने 6 महीने जेल में काटे और जेल में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। महारानी जेल में बंद महिलाओं के बच्चो को पढ़ाया करती थीं। 

29 जुलाई 2009 को निधन

जेल में रहने के दौरान उनके मुंह में अल्सर हो गया और इलाज की अनुमति देने के लिए 3 हफ्तों का समय लगा दिया गया। 6 महीने बाद वो जेल से पेरोल पर बाहर आईं। इंदिरा और गायत्री के बीच आजीवन रंजिश रही लेकिन गायत्री ने आगे चलकर राजनीति छोड़ दी।  29 जुलाई 2009 को रानी गायत्री देवी का निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें:  राजस्थान का वो राजा जिसे मानते हैं मेवाड़ का कलंक: पिता की हत्या कर बना राजा, भाई से हारकर मुगलों से मांगी थी मदद

5379487