Shopping Market Of Udaipur: उदयपुर न केवल अपने महलों और झीलों के लिए मशहूर है बल्कि अपने स्थानीय बाजारों के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे बाजार के बारे में जहां आपको कपड़ों से लेकर अन्य शिल्प वस्तुओं तक सब कुछ मिलेगा। हम बात कर रहे हैं उदयपुर के हाथी पोल बाजार की।
क्यों रखा इसका यह नाम
दरअसल हाथी पोल का मतलब होता है हाथी गेट। इस जगह का नाम इसलिए ऐसा पड़ा क्योंकि इसी द्वारा से शाही हाथी शहर में प्रवेश करते थे। वक्त गुजरने के साथ-साथ अब यहां पर एक संपन्न बाजार बन चुका है। यह बाजार आज भी सदियों पुरानी परंपराओं को दर्शाता है।
क्या-क्या खरीद सकते हैं
इस बाजार में राजस्थानी शिल्पकला को जरूर ट्राई कीजिएगा। हाथों से बनी वस्तुओं का शौक रखने वाले व्यक्तियों के लिए यहां पर आकर्षक लघु चित्र, विशेष रूप से पिचवाई और फड़ चित्र की उपलब्धता है। इसी के साथ आप यहां पर पारंपरिक कपड़े भी खरीद सकते हैं। यहां पर आपको बंधेज और लहरिया के साथ-साथ इंडिगो प्रिंट के कपड़े भी मिलेंगे। अगर आप मोजरी के जूते खरीदना चाहते हैं तो यहां से ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर राजस्थानी कंबल और रजाई भी मिलेगी। विशेष रूप से मूर्तियां, कढ़ाई वाले बैग ,चमड़े के समान, लकड़ी के खिलौने आदि चीजें यहां की विशेषता है।
यहां जाने का सबसे अच्छा समय
यहां जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर और फरवरी के बीच है। इन दिनों यहां पर मौसम काफी सुहावना होता है। ठंडी ठंडी हवाओं के बीच बाजार घूमने में अलग ही मजा आएगा। इसी वक्त के दौरान यहां पर पर्यटकों की भीड़ भी लगी रहती है।
कैसे जाएं
यह बाजार सिटी पैलेस के पास है। अगर आप उदयपुर हवाई जहाज से आ रहे हैं तो महाराणा प्रताप एयरपोर्ट 22 किलोमीटर दूर है। एयरपोर्ट से आप कैब या टैक्सी लेकर यहां पर आ सकते हैं। यदि आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। बसें और प्राइवेट टैक्सी भी उदयपुर के लिए चलते हैं।
इसे भी पढे़:- जैसलमेर का अनोखा रिवाज…नवविवाहित जोड़े की पहली पूजा श्मशान घाट में, जानें सदियों पुरानी परंपरा का रहस्य