rajasthanone Logo
Bharatpur Birding Area: अगर आप भी पक्षी प्रेमी है और रंग-बिरंगे पक्षियों को देखना चाहते हैं तो यह जगह है सिर्फ आपके लिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं भरतपुर बर्ड सैंक्चुअरी के बारे में।

Birding Area In Bharatpur:  अगर आप घूमने फिरने के शौकीन हैं और वन्यजीवों में आपकी रुचि है तो यह जगह है सिर्फ आपके लिए। बर्ड सैंक्चुअरी में आपको रंग बिरंगी पक्षी देखने को मिलेंगे। आईए जानते हैं इससे जुड़ी हुई कुछ मुख्य बातें।

पक्षी प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग 

यहां आपको लगभग 366 प्रजातियां देखने को मिलेगी। यहां पर अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, चीन और साइबेरिया से प्रवासी पक्षी आते हैं। फोटोग्राफरों को यह जगह काफी पसंद आएगी। भरतपुर राष्ट्रीय उद्यान कहलाने वाले इस सैंक्चुअरी का नाम 1976 में भरतपुर पक्षी अभयारण्य रखा गया। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल भी घोषित कर दिया।  इस क्षेत्र का इस्तेमाल महाराजाओं द्वारा बत्तखों के शिकार के लिए किया जाता था। अब यहां पर सिर्फ पक्षी ही नहीं बल्कि पौधों की 379 प्रजातियां, और स्तनधारी की 30 प्रजातियां देखी जा सकती हैं। यहां आपको गोल्डन जैकल, जंगली बिल्ली, नीलगाय और जंगली सूअर देखने को मिल सकते हैं। यह एशिया की सर्वश्रेष्ठ पक्षी सेंक्चुअरियों में से एक है। यहां देसी और विदेशी प्रजातियों के पक्षियों का मिश्रण पर्यटकों को एक जादुई अनुभव करवाता है।

कब आएं

यह तो आप पूरे साल में कभी भी यहां पर जा सकते हैं लेकिन अगस्त से नवंबर के बीच का समय थोड़ा और अच्छा है। अगर आप प्रवासी पक्षियों को देखना चाहते हैं तो अक्टूबर से मार्च के भी जा सकते हैं।  

कौन-कौन से पक्षी जिन्हें आप देख सकते हैं

आप यहां पर क्रेन, पेलिकन, बत्तख, चील, बाज, शैंक्स, स्टिंट्स, वैगटेल, वारब्लर, फ्लाईकैचर आदि प्रजातियों देख सकते हैं। यहां जाने के बाद आपको एक अनूठा अनुभव मिलेगा

 

इसे भी पढ़े:-  Pradeep Mishra: जयपुर में पंडित प्रदीप मिश्रा की भव्य कथा का आयोजन, लाखों श्रद्धालुओं के लिए बनाए जाएंगे हाईटेक पंडाल...जाने सुविधा

5379487