rajasthanone Logo
Jag Mandir Kota: झील के ऊपर बने इस  पैलेस को देख उड़ जाएंगे आपके होश। कोटा की रानी ने बनवाया था यह 283 साल पुराना  पैलेस। कोटा अगर जाएं तो यहां जाना ना भूलें। 

Jag Mandir Kota:  कोटा को कोचिंग सिटी के नाम से जाना जाता है। हालांकि कोटा में कई प्राचीन और  हैरिटेज इमारतें और मंदिर हैं जो देश विदेश के पर्यटकों में प्रसिद्ध है।  एक ऐसा ही प्रसिद्ध स्थान है जग मंदिर पैलेस। किशोर सागर झील के बीच में यह पैलेस लाल पत्थरों से बना है। कोटा के जग मंदिर पैलेस का इतिहास और इसका निर्माण भी काफी दिलचस्प और विचित्र है। आईए पढ़ते हैं इसके बारे में।

झील के बीच बना है मंदिर पैलेस 

इस पैलेस का निर्माण करीब 283 साल पहले कोटा राजपरिवार की एक रानी ने करवाया था। चारों तरफ किशोर सागर झील के पानी से घिरे इस पैलेस का प्रतिबंध, पर्यटक झील में भी देख सकते हैं। शाम के वक्त जगमगाती लाइट इसकी खूबसूरती और बढ़ा देती है। यह एक तीन मंजिला संरचना है जिसमें कई महल हैं।  इसी के साथ महल के प्रवेश के दोनों ओर सफ़ेद संगमरमर से बनी हाथियों की चार मूर्तियाँ बनाई गयी हैं। 

यह भी पढ़ें- Rajasthan Farmers: 31 मार्च से पहले किसान करवा लें ये काम, वरना नहीं उठा पाएंगे सरकार की इस योजना का लाभ

फूलों की खुशबू से महकता है परिसर 

इस पैलेस में जाने के लिए कोई टिकट नहीं लगता। आप यहां सुबह नौ बजे से देर शाम तक कभी भी जा सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए बोट का इंतजाम किया गया है और बस आपको उसका ही किराया देना होगा। आप इस पैलेस के बगीचे और फूलों की महक से मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। रंग बिरंगी लाइटों से घिरे प्राचीन फव्वारे यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। अगर आप कोटा आने का सोच रहे हैं तो यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक होता है। सर्दियों का मौसम कोटा घूमने के लिए सबसे बेहतर  समय है। 

5379487