rajasthanone Logo
Jaipur Heritage Nagar Nigam: जयपुर नगर निगम हेरिटेज द्वारा लगभग 4 साल 6 महीने बाद 24 संचालन समितियों का गठन किया गया है।

Jaipur Heritage Nagar Nigam: लगभग 4 साल 6 महीने के लंबे इंतजार के बाद जयपुर नगर निगम हेरिटेज में 24 संचालन समितियों का गठन किया गया है। सरकार द्वारा इन समितियों के गठन से न केवल निगम के कार्यों को गति देने की कोशिश की गई है, बल्कि भाजपा के समर्थन में कांग्रेस छोड़कर आए पार्षदों और निर्दलीय पार्षदों को भी राजनीतिक इनाम देकर वफादारी का संदेश दिया है। 
 
नगर निगम की समितियों में सबसे ज्यादा 7 पार्षदों को सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र का चेयरमैन बनाया गया है। साथ ही 6 चेयरमैन आदर्श नगर से, 1 चेयरमैन आमेर से 6 चेयरमैन किशनपोल से और  हवा महल से 5 चेयरमैन बनाए गए है। 
 
10 नवंबर 2025 तक रहेगा कार्यकाल 

 इन समितियों का कार्यकाल 10 नवंबर 2025 तक रहेगा, इसमें 7 चेयरमैन की नियुक्ति की गई है। ये वो पार्षद है, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा के सपोर्ट में आए थे। साथ ही कार्यवाहक मेयर कुसुम यादव को सरकार ने तीन प्रमुख समितियों की कमान सौंपी है। 

ये भी पढ़ें:- Bio Mining: जयपुर में बायो माइनिंग से कचरा प्रबंधन, 14 लाख मैट्रिक टन कचरे का होगा निस्तारण
 
कांग्रेस छोड़ने पर मिला इनाम

गौरतलब है कि साल 2020 में नगर निगम हेरिटेज का बोर्ड बनाया गया था और उस समय कांग्रेस के मुनेश गुर्जर को मेयर के रूप में चुना गया था। पिछले साल इसमें से 8 कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा को समर्थन देकर मेयर की कुर्सी हिला दी थी, इसके बाद कुसुम यादव को कार्यवाहक मेयर नियुक्त किया गया था। भाजपा को समर्थन देने वाले पार्षदों को अब समितियों में चेयरमैन बनाया गया है, इससे बीजेपी ने अपनी ‘क्लियर पॉलिटिक्स’ का परिचय दिया।
 
समितियों में ये बने चेयरमैन

जानकारी के लिए बता दें कि कार्यकारिणी समिति के अलावा कुसुम यादव को वित्त समिति और भवन अनुज्ञा एवं संकर्म समिति की भी कमान सौंपी गई है। साथ ही गंदी बस्ती सुधार समिति संतोष कंवर को, होर्डिंग्स एवं नीलामी समिति बबीता तंवर को, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन समिति मोहम्मद जकरिया को, महिला एवं बाल विकास समिति अंशु शर्मा को, नियम एवं उपविधि समिति विक्रम सिंह को, लाइसेंस समिति महेंद्र पहाड़िया को, अपराध शमन समिति धीरज शर्मा को, उद्यान एवं पर्यावरण समिति पूनम शर्मा को, सांस्कृतिक समिति ज्योति चौहान को, पशु नियंत्रण समिति सुरेश नावरिया को और लोक वाहन समिति रजत बिश्नोई को सौंपी गई है।

5379487