rajasthanone Logo
Jaipur Metro News: जेएमआरसी (JMRC) के द्वारा जयपुर मेट्रो का किराया अब दुगना कर दिया गया है। इसके चलते अब यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान जानें के लिए अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा।

Jaipur Metro News: राजस्थान के जयपुर में मेट्रो से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जेएमआरसी (JMRC) द्वारा मेट्रो का किराया दुगना कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी के चलते अब यात्रियों को पहले के मुकाबले अधिक किराया देना पड़ेगा। बता दें कि शहर में साल 2015 में मेट्रो की शुरुआत की थी। इससे रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं।

एक जगह से दूसरी जगह जाना हुआ मंहगा 

मेट्रो से एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले यात्रियों को महंगे दाम पर टिकट खरीदनी पड़ेगी। हालाकिं समार्टकार्ड धारकों को इसमें छुट दी जाएंगी। ऐसे में यात्रियों को दोनों ओर से इजाफा भारी पड़ेगा। बता दें कि जयपुर मेट्रो शहर के परकोटे से शहर के अंदर चलाई जाती है। मेट्रो की शुरूआत चांदपोल मेट्रो स्टेशन से मानसरोवर मेट्रो स्टेशन तक संचालित की जाती है। 

नए किराया सूची के मुताबिक

पहले दो स्टेशन तक सफर करने लिए यात्रियों को 6 रूपए देने होते थे, लेकिन अब यात्रियों को इसके लिए 10 रूपए का भुगतान करना होगा। वहीं अगर कोई 3 से 5 स्टेशन तक सफर करता है, तो पहले यात्रियों को 12 रुपए की टिकट लेनी होती थी, लेकिन अब इसके लिए उन्हें 15 रूपए खर्च करने होगें।

साथ ही 6 से 8 स्टेशन तक जाने के लिए 25 रूपए का भुगतान करना होगा, जो कि पहले 18 रूपए हुआ करता था। बात करें 9 से 10 स्टेशन तक की तो पहले यात्री इसके लिए 22 रूपए देते थे जिसे अब 30 रूपए कर दिया गया है। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक स्मार्ट कार्ड धारकों को मेट्रो में सफर करने में छुट दी गई है। इसके लिए उन्हें किराए में कुल 10 फीसदी की छूट दी गई है। 

इस कारण से बढ़ा किराया 

मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि किराया बढ़ाने के पीछे का कारण मेट्रो संचालन की लागत में बढ़ोतरी है। जेएमआरसी द्वारा भविष्य में मेट्रो विस्तार की योजना तैयार की जा रही है। जयपुर मेट्रो के जरिए हर दिन 60 हजार के अधिक यात्री सफर करते हैं। मेट्रो विस्तार से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।

ये भी पढ़ें:- किसानों को डबल गिफ्ट: सिंचाई के साथ आय का भी श्रोत बनेगी राम जलसेतु लिंक परियोजना, समझें पूरा समीकरण

5379487