rajasthanone Logo
Jaipur Unseen Places: अगर आप कभी जयपुर जाए तो भीड़भाड़ से अलग इन अनदेखे खजानों को जरूर तलाशें। यहां आपको इतिहास की जानकारी और शांति का एक अनूठा अनुभव मिलेगा।

Jaipur Unseen Places: यूं तो जयपुर अपने भव्य किलों और महलों के लिए मशहूर है लेकिन इस गुलाबी शहर में कुछ कम प्रसिद्ध जगह भी हैं। यह जगह राजस्थान के इतिहास और संस्कृति को दर्शाती हैं। आज हम बात करेंगे जयपुर के उन छिपे हुए खजाने के बारे में जो आपको एक अनूठा अनुभव देने का वादा करते हैं।

जवाहर सर्किल गार्डन और पत्रिका गेट 

एशिया के सबसे बड़े गोलाकार पार्क को में से एक जवाहर सर्किल गार्डन एक शांत जगह है। आप यहां पर फूलों के बगीचों के बीच टहल सकते हैं, यहां के घुमावदार रास्तों पर जॉगिंग कर सकते हैं या फिर बस आराम से बैठ सकते हैं। इसी बगीचे से सटा हुआ पत्रिका गेट है जो जटिल चित्रों और मूर्तियों से सजा हुआ है। यह अनोखा आकर्षण पर्यटकों को एक शांत वातावरण में प्राकृतिक सुंदरता और कला के बेजोड़ नमूने को पेश करता है। 

सरगासुली टावर 

सिटी पैलेस के पास स्थित यह टावर जयपुर पर एक मूक प्रहरी की तरह खड़ा है। जयपुर की वास्तुकला के भव्यता को दर्शाता हुआ यह टावर एक शांतिपूर्ण विश्राम स्थल भी है। 

ब्लू पॉटरी आर्ट सेंटर 

अगर आप जयपुर की कलात्मक विरासत में गहराई से उतरना चाहते हैं तो आप यहां पर जरूर जाए। यह केंद्र सदियों पुराने शिल्प की नाजुक कल को प्रदर्शित करता है। साथ ही यह इस क्षेत्र की रचनात्मक विरासत की पहचान भी है। यह मिट्टी के बर्तन हाथ से पेट की गई उत्कृष्ट कृतियों में बदलते हुए देखे जा सकते हैं। 

रामबाग पोलो ग्राउंड 

रामबाग पैलेस से सटा हुआ यह विशाल पोलो ग्राउंड शांति और इतिहास का स्वर्ग जैसा लगता है। कभी बेहतरीन पोलो मैचों के लिए युद्ध का मैदान रहा यह ग्राउंड अब शांत जगह है‌। यहां आपको शहर की भीड़भाड़ से दूर काफी शांति का अनुभव करने का मौका मिलेगा। 

चांद बावड़ी 

जयपुर से थोड़ी दूर आभानेरी में बसी यह चांद बावड़ी 19वीं शताब्दी में बनी थी। यह वास्तु शिल्प चमत्कार अपनी पूरी तरह से सममित सीढ़ियों के लिए प्रसिद्ध है जो गहरे ठंडे जलाशय में उतरती हैं।

5379487