rajasthanone Logo
Jodhpur Trafic App: राजस्थान के जोधपुर में बढ़ते सड़क हादसों को कम करने के लिए यातायातत पुलिस द्वारा मैप माई इंडिया ऐप तैयार किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को शहर के यातायात से जुड़ी जानकारी मिल सकेंगी।

Jodhpur Trafic App: राजस्थान में बढ़ते सड़क हादसों और जाम लगने जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए अब राजस्थान यातायात पुलिस भी हाईटेक होती जा रही है। प्रदेश के जोधपुर जिले में अब एक नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे लोगों को यातायात प्रभावित रहने की समस्यओं से छुटकारा मिल सकेगा। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने मैप माइ इंडिया मेपल्स के बीच एक एमओयू के तहत एक एप तैयार किया जाएगा, जिसकी मदद से स्थानीय लोग और पर्यटक शहर के ट्रेफिक हाल जान पाएंगे। 

यातायात व्यवस्था में होगा सुधार 

इस ऐप की मदद से लोगों को ट्रेफिक की जानकारी तो मिलेगी ही, साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था भी सुधरेंगी। बता दें कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान द्वारा वर्ष 2024 के लिए निर्धारित की गई प्राथमिकताओं में से एक थी यातायात व्यवस्था। इसके लिए पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जोधपुर यातायात पुलिस और मैप माई इंडिया मेपल्स के बीच समझौता ज्ञापन एमओयू पर साइन किए गए है। इस ऐप को लोग प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐप का मुख्य उद्देश  

इस ऐप का मुख्य उद्देश जोधपुर शहर में होने वाली सभी सड़क हादसों को रोकना है और सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाना है। इस ऐप के जरीए लोगों को ट्रेफक से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। समझौता ज्ञापन होने के बाद लोगों को मैप माई इंडिया ऐप पर शहर के यातायात से जुड़ी सूचनाएं मिल जाएंगी। शहर में यातायात के सुगम, सुचारू और सुरक्षित तरीके से संचालन करने के लिए इस ऐप को लॉच किया जाएगा। 

यातायात व्यवस्था से जुड़ी जानकारी मिलेगी 

इस ऐप के माध्यम से लोग ब्लैक स्पॉट दुर्घटना संभावित स्थल के बारें में पता कर सकेंगे। सात ही सड़क पर गड्डों की जानकारी, तीखे मोड़, गति सीमा से जुड़ी जानकारी, शहर में होने वाली रैलियों, शोभायात्रा, वीवीआईपी विजिट, जुलूस व प्रदर्शन की जानकारी एक ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा किसी कारणवश किसी सड़क पर जाम होने या फिर यातायात डाईवर्ट होने की भी जानकारी इस ऐप पर मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Road Accident Report: सड़क हादसे में टॉप 6 पर राजस्थान, हर साल हजारों की संख्या में हो रही मौतें

5379487