Rajasthan Panchayat Samiti Reorganisation: ग्रामीण शासन को और भी मजबूत करने और जमीनी स्तर पर विकास को गति देने के लिए राजस्थान सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने करौली जिले में पंचायती राज संस्थाओं के व्यापक पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा है। जिला कलेक्टर द्वारा हाल ही में जारी प्रारूप के मुताबिक जिले में जल्द ही 3 नई पंचायत समितियां और 69 नई ग्राम पंचायत बनाई जा सकती हैं। इसके बाद कुल 11 पंचायत समितियां और 306 ग्राम पंचायतें हो जाएगी।
नई प्रशासनिक इकाइयां प्रस्तावित
बालघाट (टोडाभीम उपखंड)
शेरपुर (हिंडौन उपखंड)
कुडगांव (सपोटरा उपखंड)
इन नए ब्लॉक का निर्माण जनसंख्या के आकार और स्थानीय मांगों के आधार पर किया जा रहा है। हर नई समिति में कम से कम 25 ग्राम पंचायत होंगीं। फिलहाल करौली जिले में आठ पंचायत समितियां हैं। जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं:
नई ग्राम पंचायत का विस्तृत विवरण
69 नई ग्राम पंचायत प्रस्तावित की गई है। जिनके नाम हैं:
करौली: 9 (अधिकतम)
सपोटरा, कुडगांव, नादौती: 8-8
मंडरायल, हिंडौन, मासलपुर: 6-6
श्री महावीरजी, शेरपुर, टोडाभीम: 5 प्रत्येक
बालघाट: 3 (न्यूनतम)
इस पुनर्गठन के बाद नादौती 34 ग्राम पंचायत के साथ सबसे बड़ी पंचायत समिति बन जाएगी।
पंचायत समितियां की जनसंख्या सांख्यिकी
नादौती: 1,50,898 (सबसे ज़्यादा)
कुडगांव: 1,32,771
सपोटरा: 1,08,834
मंडरायल: 1,04,665
शेरपुर: 1,04,531
श्री महावीरजी: 1,03,883
हिंडौन: 1,01,978
टोडाभीम: 1,01,957
करौली: 91,765
मासलपुर: 88,207 (सबसे कम)
इस तारीख तक जनता से आपत्ति आमंत्रित
निवासियों के पास 6 मई तक तहसीलदार उपविभागीय अधिकारी या जिला कलेक्टर कार्यालय में अपनी आपत्ति या फिर सुझाव प्रस्तुत करने का वक्त है।
ये भी पढ़ें:- राजस्थान तारबंदी योजना: दो बीघा भूमि वाले किसानों के लिए खुशखबरी, दंपती अलग अलग उठा सकते हैं इसका लाभ