Jail Prahari Exam 2025: 12 अप्रैल 2025 को जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा राजस्थान में आयोजित की गई। यह परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की गई थी और लगभग इसमें 6 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। पहले शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक थी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से शाम 5:00 तक। यह परीक्षा राज्य भर में 803 पदों के लिए की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उम्मीदवार आंसर की का इंतजार कर रहे हैं।
कब जारी की जाएगी आंसर की
परीक्षा की आंसर की जल्द ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। यह आंसर की दोनों शिफ्ट के लिए उपलब्ध होगी और साथ ही पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड की जाएगी।
इन आंसर की में अपने उत्तर को मिलाने के बाद अगर आप किसी भी प्रश्न या उत्तर के विरुद्ध आपत्ति जताना चाहते हैं तो उसके लिए एक निर्धारित शुल्क आपको देना होगा। जब आप आपत्तियां सबमिट कर देंगे उसके बाद विषय विशेषज्ञों की एक समिति आपकी सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी और उसके बाद एक अंतिम आंसर की तैयार करेगी। अंतिम आंसर की के बाद ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।
कैसे करें आंसर की डाउनलोड
सबसे पहले आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। उसके बाद होम पेज पर आपको राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा आंसर की का लिंक मिलेगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना है और अपनी लॉगिन डिटेल्स भरनी है। इसके बाद आपको आंसर की पीडीएफ फॉर्म में स्क्रीन पर दिखाई देगी। उसके बाद आपको इस फाइल को डाउनलोड कर लेना है और उत्तरों को मिलना है।
अंतिम आंसर की जारी होने के बाद परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- चुनाव पूर्व वादे को भजनलाल सरकार ने किया पूरा: लंदन की यात्रा करेगा दलित समाज, जानें पंचतीर्थ योजना का उद्देश्य