rajasthanone Logo
Kota Coaching Guideline: कोटा शहर में सभी हॉस्टल, पीजी के लिए गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें कोटा के स्टूडेंट्स को किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी और कॉशन फीस नहीं देनी होगी।

Kota Coaching Guideline: राजस्थान के कोटा को कोचिंग मंडी के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर हर साल बड़ी संख्या में बच्चे कोचिंग करने के लिए आते है, इसलिए अब कोटा की कोचिंग को लेकर कुछ गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं।

 हॉस्टल एसोसिएशन की सहमति

डॉ. रविन्द्र गोस्वामी (कोटा जिले के कलेक्टर) ने हॉस्टल एसोसिएशन की सहमति लेकर कोटा में पढ़ने आए बच्चों से अब सिक्योरिटी और कोशन मनी न लेने का फैसला किया है। यह फीस हॉस्टल आने से पहले ली जाती थी और हॉस्टल खाली करने पर लौटा दी जाती थी, लेकिन अब इस पर लगाम लगा दी गई है। इसके अलावा भी गाइडलाइंस में ओर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। 

स्टूडेंट्स को मिलेगा पढ़ाई वाला माहौल

जिला कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी बताते हैं कि स्टूडेंट्स को अच्छा माहौल और सुविधाएं देने के लिए कोटा केयर्स अभियान के तहत लगातार प्रयास हो रहे हैं। स्टूडेंट्स की बढ़ती संख्या के साथ साथ उन्हें कोटा एक बढ़िया इन्फ्रास्ट्रक्चर भी मिला है। बच्चों की केयरिंग के साथ उन्हें आवास संबंधी सुविधाएं भी दी जाएंगी। बच्चों की परेशानियों को  लगातार कम किया जा रहा है। 

हॉस्टल एसोसिएशन का कहना है कि पीजी और हॉस्टल दोनों मिलकर स्टूडेंट्स की केयरिंग के लिए काम करेंगे। जिला प्रशासन भी कोचिंग संस्थानों के साथ कदम से कदम मिलकर चलेगा और हॉस्टल से सभी मापदंड पूरे होंगे। 

कोटा 4 हजार हॉस्टल

कोटा शहर के अलग अलग स्थानों पर करीब 4000 हॉस्टल स्थित हैं और इनमें तकरीबन 1.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के रहने की व्यवस्था है। प्रशासन को सबसे ज्यादा शिकायतें हॉस्टल की कॉशन फीस और सिक्योरिटी को लेकर आ रही थी। सेशन पूरा होने के बावजूद भी स्टूडेंट्स को उनकी सिक्योरिटी वापस नहीं दी जाती थी।

साथ ही कॉशन फीस को लेकर भी कईं शिकायतें आ रही थी। इसके अलावा भी अगर बैच ओवरलेप कर जाए तो, स्टूडेंट्स से अच्छे से व्यवहार तक नहींखिया जाता था। 

 कोचिंग सेंटर्स के लिए गाइडलाइंस

1. सभी हॉस्टल के लिए CCTV और बायोमैट्रिक व्यवस्था करना जरूरी जरूरी होगा।
2. सभी हॉस्टल को फायर NOC और एंटी हैंगिंग डिवाइस सर्टिफिकेट लेना जरूरी होगा। 
3. स्टूडेंट्स और अभिभावकों की मदद के लिए रेलवे स्टेशन और बस हेल्प डेस्क लगेगी।
4. स्टूडेंट्स से अब सिक्योरिटी और कॉशन मनी नहीं लो जाएगी।
5. सभी स्टूडेंट्स को ऑक्सी जोन और रिवर फ्रंट का वन टाइम फ्री विजित पास मिलेगा।
6. वार्डन स्वयं जाकर कैमरे जांचेंगे, यानी अब रात के समय अटेंडेंस मैनुअली होगी।
7. सभी सिक्योरिटी गार्ड्स की यूनिफॉर्म होगी।
8. स्टूडेंट्स से 2000 रुपए मेंटिनेंस चार्ज के लिए लिए जाएंगे, जिनको बाद में लौटाया नहीं जाएगा। 
9. स्टूडेंट्स को हॉस्टल या रूम खाली करने से 1 महीना पहले सूचित करना होगा।
10. मेडिकल इमरजेंसी की सभी व्यवस्था की जाएगी।
11. पेरेंट्स को पेमेंट की रसीद अवश्य दी जाएगी।
12. हॉस्टल स्टूडेंट्स के लिए मनोरंजन एरिया (रिक्रिएशनल एरिया) विकसित होगा।
13. हॉस्टल को मिड टर्म वेकेशन में स्टूडेंट्स को भोजन देना अनिवार्य होगा।
14. अभी गर्ल्स हॉस्टल में पुरुषों का आना जाना वर्जित होगा।

यह भी पढ़ें :-  Rajasthan Coaching Regulation Bill: राजस्थान में विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, सरकार लाने जा रही है कोचिंग सेंटर रेगुलेशन बिल, जानिए क्या होगी गाइडलाइन

 

5379487