Rajasthan Hill Station: यूं तो राजस्थान को रेगिस्तान और चिलचिलाती गर्मी के लिए जाना जाता है। लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसी जगह की जो एक खूबसूरत है स्टेशन तो है ही साथ ही प्राकृतिक सुंदरता से सजा हुआ भी है। हम बात कर रहे हैं अरावली पर्वतमाला में बसे माउंट आबू की। आईए जानते हैं क्या है यहां की खास बात।
आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थल
अगर आप माउंट आबू जाएं तो दिलवाड़ा मंदिर जाना ना भूलिएगा। यह मंदिर 11वीं और 16वीं शताब्दी के बीच बनाया गया था। दरअसल यह मंदिर पांच जैन मंदिरों का एक समूह है। सफेद संगमरमर से बना यह मंदिर अपनी जटिल नक्काशी के लिए मशहूर है। इसी के साथ आप अर्बुदा देवी मंदिर भी जा सकते हैं। इस मंदिर को अधर देवी मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर एक चट्टानी दरार के अंदर स्थित है और यहां जाने के लिए आपको 365 सीढ़ियां चढ़नी होगी। इसके अलावा अगर आप शांति की तलाश में हैं तो ब्रह्माकुमारी आश्रम आपको ध्यान और आत्म चिंतन के लिए एक शांत स्थान प्रदान करेगा।
वन्य जीव अनुभव
माउंट आबू सिर्फ मंदिरों के लिए ही नहीं बल्कि वन्य जीव अनुभव के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां आपको सेंचुरी में तेंदुए ,लकड़बग्घा, ग्रे जंगली मुर्गी और पैंगोलिन जैसी प्रजातियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा आप राजभवन में स्थित एक सरकारी संग्रहालय में भी अपना समय बता सकते हैं। यहां आपको क्षेत्रीय कलाकृतियां, आदिवासी कला और संगीत वाद्य यंत्र देखने को मिलेंगे।
एडवेंचर एक्टिविटीज
माउंट आबू की यात्रा के दौरान आप सनसेट पॉइंट पर जरूर जाए। इसके अलावा झील के पास एक टॉड रॉक है। दरअसल यह एक प्राकृतिक चट्टान है। यहां चढ़ने के बाद आपको माउंट आबू और उसके आसपास की हरियाली देखने को मिलेगी। इसके अलावा यहां पर एक नक्की झील भी है। कहां जाता है कि यह भारत की पहली मानव निर्मित झील है। ऐसा भी कहा जाता है कि महात्मा गांधी की अस्थियां यहीं पर विसर्जित की गई थी।
क्या खाएं
माउंट आबू में आपको राजस्थानी संस्कृति का स्वाद चखने को मिलेगा। यहां आप दाल बाटी चूरमा, गेट की सब्जी, कीचू और घुघरी जैसे पारंपरिक व्यंजनों का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप मीठे के शौकीन है तो घेवर भी खा सकते हैं। सभी पारंपरिक व्यंजन आपको अर्बुदा रेस्टोरेंट, जयपुर स्टाइलिश रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर मिलेंगे।
कब और कैसे जाएं
माउंट आबू घूमने का सबसे सही समय नवंबर से फरवरी तक है। इन दिनों यहां पर हल्की ठंडक होती है। जुलाई और अगस्त के दौरान यात्रा की योजना ना बनाएं। इन दिनों यहां पर भारी बारिश होती है। इसके अलावा माउंट आबू आप हवाई मार्ग से भी आ सकते हैं। निकटतम हवाई अड्डा उदयपुर में महाराणा प्रताप हवाई अड्डा है। इसके अलावा आप आबू रोड से ट्रेन भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Panchmel Dal: ऐसे बनाएं राजस्थानी पंचमेल दाल, खाते ही लोग बोलेंगे 'वाह'