rajasthanone Logo
PM Kisan Samman Nidhi Scheme: सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत राजस्थान के 72 लाख से अधिक किसानों के खातों में क़रीब 1400 करोड़ की राशि ट्रांसफ़र की जाएगी।

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर जाएंगे। जहां वो किसान सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे और पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। जिसमें देश भर में 2.41 करोड़ महिला किसानों सहित 9.8 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। इस अवसर में राजस्थान के 72 लाख से अधिक किसानों को 1400 करोड़ रुपए मिलेंगे।

दुर्गापुरा में होगा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह

आपको बता दें सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत राजस्थान के 72 लाख से अधिक किसानों के खातों में क़रीब 1400 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफ़र की जाएगी।

राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा में एक राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश के अलग -अलग जिला, ब्लांक और ग्राम स्तर में भी कृषि विभाग के समन्वय कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

प्रदेश के किसानों को दिए तीन हज़ार रूपए दिए जाएंगे अतिरिक्त

बताते चलें राजस्थान के किसानों को प्रदेश सरकार अतिरिक्त राशि भी देती है। अभी तक मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम किसान सम्मान निधि योजना के समस्त पात्र किसानों को 2000 रुपए की अतिरिक्त राशि दी जाती थी। अब हाल की में पेश हुए राज्य बजट 2025-26 में बढ़ाकर 3000 रुपए करने की घोषणा की गई है। यानी अब राज्य के 72 लाख से अधिक किसानों को एक साल में 9000 रूपए मिलेंगे।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

पीएम किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना, 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी। यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। इसमें पात्र किसान परिवारों को 6,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। अब तक देश के 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18 किस्तों के माध्यम से 3.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।

और पढ़ें...Rajasthan Farmer News: राजस्थान के इस जिले के 9 केंद्रों पर होगी फसलों की खरीद, ये रही पूरी लिस्ट

5379487