rajasthanone Logo
Traditional Pushkar Perfume : पुष्कर में उगने वाले गुलाब से इत्र और अगरबत्ती तैयार की जाती है। यहां सबसे ज्यादा बिक्री होने वाला इत्र पुष्कर इवनिंग इत्र है। जिनकी डिमांड विदेश में भी है।

Traditional Pushkar Perfume : दुबई का इत्र पूरी दुनिया में जाना जाता है। वहीं भारत की बात करें तो कन्नौज का इत्र सबसे ज्यादा फेमस है। लेकिन आप यह जानकर भौचक्के के रह जाएंगे की राजस्थान के पुष्कर का इत्र भी किसी से कम नहीं है। यहां इत्र खास विशेष तरीके के फूलों से तैयार की जाती है। अब पुष्कर का इत्र धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पैठ बना रहा है। यह इत्र अब दुबई और कन्नौज के इत्र को टक्कर दे रहा है। अपनी अलग खुशबू और ताजगी के लिए यह इत्र मशहूर है। अब यह शहर धार्मिक दृष्टि के अलावा भी औद्योगिक दृष्टि से भी मशहूर होते जा रहा है। पुष्कर शहर अजमेर से 16 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। पुष्कर में उगने वाले गुलाब से इत्र और अगरबत्ती तैयार की जाती है। पुष्कर में उगने वाले गुलाब में सुगंध की मात्रा अत्यधिक होती है। 

पारंपरिक विधियों से तैयार होता इत्र

गुलाब के फूलों की खुशबू को बरकरार रखने के लिए पारंपरिक तरीके का इस्तेमाल किया जाता है। पुष्कर की इत्र की खास बात है कि यह लंबे समय तक टिकता है। यहां बनने वाले इत्र में किसी भी प्रकार के केमिकल का सहारा नहीं लिया जाता है। 

पुष्कर एविनिंग इत्र की डिमांड सबसे ज्यादा

यहां सबसे ज्यादा बिक्री होने वाला इत्र पुष्कर इवनिंग इत्र है। इस इत्र से भीनी भीनी हल्की गुलाब की खुशबू आती है। इस इत्र में चंदन, हल्की मिट्टी और गुलाब जैसी खुशबुओं का संयोजन होता है। इस इत्र की खुशबू काफी लंबे समय तक टिकती है।

इत्र की मांग अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 

इत्र की मांग सबसे ज्यादा विदेशों में है। पुष्कर घूमने वाले विदेशी पर्यटक यहां से इत्र की खरीदारी जरूर करते हैं। पुष्कर के इत्र का व्यापार विदेश में भी होता है। इसकी लोग उपहार देने के लिए भी खरीदारी करते हैं।

ये भी पढ़ें...लहसुन की चटनी खाने में स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी होती है फायदेमंद, यहां जाने बनाने का तरीका

5379487