rajasthanone Logo
Rajasthan Ahana Gautam Success Story: राजस्थान की रहने वाली अहाना गौतम ने 3 सालों में एक ऐसी कंपनी खड़ी की है, जिसका मार्केट वैल्यू 100 करोड़ पहुंच चुका है। आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे की उन्होंने ये करिश्मा मात्र 30 साल की उम्र में करके दिखाया है।

Rajasthan Ahana Gautam Success Story: राजस्थान की अहाना गौतम ने उन सभी के लिए एक मिसाल पेश की है, जो अपने आप को छोटी जगह से होने के लिए नाकामयाब मान बैठते हैं। अहाना राजस्थान के भरतपुर जिले की निवासी है। उन्होंने मात्र 3 सालों में ही 100 करोड़ मार्केट वैल्यू की कंपनी खड़ी कर दी।

वैसे तो अहाना अमेरिका में अच्छी खासी नौकरी कर रही थी, जिसमें उनका पैकेज भी अच्छा था। लेकिन उन्होंने अपने बिजनेस आइडिया को ज्यादा महत्व दिया, जिसके बाद उन्होंने अपनी अमेरिका की जॉब छोड़ दी और भारत वापस लौट आई। जब उन्होंने अपनी जॉब छोड़ी तो उनकी उम्र केवल 30 साल की थी, जिसके बाद उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया।

अपने दम पर खड़ी की 100 करोड़ की कंपनी

अहाना ने खूब मेहनत से 2010 में IIT बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। उसका पढ़ाई का सफर अभी यहीं नहीं थमा था, उसने MBA की पढ़ाई हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से पूरी की और वहीं से अच्छे पैकेज के साथ उसकी जॉब भी लग गई थी, मगर फिर जॉब छोड़ भारत आ गई।

अहाना ने अपनी नौकरी 2019 में छोड़ी और भारत आकर 'ओपन सीक्रेट' नाम से अपनी कंपनी शुरू की। उनकी कंपनी में स्नैक्स बनाए जाते थे और बेचे जाते थे। उनका यह आइडिया बहुत सफल हुआ और उनकी इस कंपनी ने मात्र 3 साल में ही 100 करोड़ का कारोबार कर लिया।

महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

अहाना ने अपना बिजनेस चलाने के लिए बहुत मेहनत की और पूरी लगन से काम किया। उनकी मेहनत के बाद मिले फल के रूप में, उन्हें कईं पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया। अहाना की मेहनत और संघर्ष ने यह साबित कर दिया कि अगर कुछ ठान लिया जाय तो, उसे पूरा भी किया जा सकता है। उन्होंने बिजनेस तो किया ही बल्कि सभी औरतों और लड़कियों के लिए एक मिसाल भी खड़ी कर दी। आगे भी उनकी इस कामयाबी को सुनकर कईं और अहाना पैदा होंगी।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में भी यूपी वाला खेल शुरू: पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना का नाम बदला, श्री राम पर रखा नया नाम

5379487