rajasthanone Logo
Rajasthan Budget 2025-26: बजट 2025 से बीसलपुर में नहरों की मरम्मत के लिए 102 करोड़ और सड़कों के लिए 106 करोड़ रुपए दिए हैं। लेकिन फिर भी टोंक जिले को राज्य के बजट से सबसे कम हिस्सा मिला है।

Rajasthan Budget 2025-26: राजस्थान का बजट 2025 विधानसभा में पेश हो चुका है। जिसमें टोंक जिले के लिए भी कईं बड़ी घोषणाएं की गई हैं। इसके विपरीत कन्हैयालाल चौधरी (जलदाय मंत्री) के विधानसभा क्षेत्र मालपुरा और टोडारायसिंह के लिए ज्यादा सौगातें बांटी गई हैं। साथ ही सबसे कम घोषणाएं टोंक और देवली उनियारा क्षेत्र के लिए की गई हैं। 

बजट 2025 में प्रदेश के बहुत से जिलों और इलाकों की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध से रूपारेल और बाणगंगा नदियों को जोड़े जाने के कार्य की DPR तैयार करने की घोषणा की गई है। साथ ही बांध की नहरों की मरम्मत के लिए 102 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

जिसके बाद किसानों को सिंचाई के लिए अंतिम टेल तक पानी मिलता रहेगा। इसके अलावा टोंक में एक न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) खोले जाने की बात की गई है। साथ ही सिंधौलिया माता जी मंदिर मालपुरा, भूतेश्वर महादेव मंदिर टोडारायसिंह और बद्रीनाथ मंदिर निवाई को भी ओर विकसित किया जाएगा। बजट में टोंक जिले और अन्य 11 जिलों के लिए 275 करोड़ रुपए की लागत से सतत जलापूर्ति के काम किए जाएंगे। 

नई सड़कें बनेंगी

बजट में सड़क निर्माण के कार्यों पर जोर दिया गया है। 58 करोड़ 50 लाख रुपए से देवल से नगर वाया लाबाहरिसिंह, टोडारायसिंह और मालपुरा शहर में 7 करोड़ 55 लाख रुपए से स्मार्ट मीटर लगाने, गुर्जर की थड़ी से रिंडल्यारामपुरा की सड़क निर्माण 47 करोड़ 50 लाख रुपए से, मोरला थड़ी तक सड़क निर्माण, पन्द्राहेड़ा से बावड़ी तक सडक़ निर्माण, टोडारायसिंह में बायपास की DPR के लिए 50 लाख, साथ ही ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लापोड़िया मालपुरा का विकास किया जाएगा। इसके अलावा लाबाहरिसिंह PHC का CHC में प्रमोशन किया जाएगा।

देवली उनियारा में बनेगी गौण मंडी 

राजस्थान के बजट में गौण मंडी बनाने की घोषणा की गई है। यह मंडी देवली उनियारा क्षेत्र में बनेगी। जिसके बाद बनेठा क्षेत्र के लोगों को अपने गांव से अन्य कस्बों को मंडियों में जिंस लेकर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही बजट में 102 करोड़ 71 लाख रुपए से बीसलपुर बांध की बाईं और दाईं मुय नहरें और कईं छोटी प्रणालियों की मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे। 

निवाई के लिए भी हुई यह घोषणा

वनस्थली ग्रामीण पेयजल योजना को 8 करोड़ 69 लाख रुपए से संवर्धित किया जाएगा। निवाई, डिग्गी और लाबाहरिसिंह में शहरों की पेयजल योजना के मरम्मत के लिए 92 करोड़ का लाख रुपए का खर्च, चैनपुरा निवाई इलाके में 133 GSS, 9 करोड़ 57 लाख रुपए से दहलोद दत्तवास से सिपुरा, स्टेट हाइवे 117 से जेबड़िया मय कोजवे का 5 करोड़ से निर्माण, कुपवाड़ा से जैतपुरा के लिए 10.90 किलोमीटर सड़क, पीपलू CHC में बेड और दत्तवास में रीको का नया औद्योगिक क्षेत्र में कार्य होंगे।

यह भी पढ़ें - Government Jobs: गेल ने निकाली बंपर भर्ती, 1 लाख 80 हजार तक होगी सैलरी, जानिए कैसे करें आवेदन?

5379487