rajasthanone Logo
Rajasthan News: राजस्थान को लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 24 घंटो में 93 लोग लापता हो जाते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि इनमें अधिक प्रतिशत महिलाओं का है।

Rajasthan News: राजस्थान में हर साल लापता लोगों की संख्या लगभग 34 हजार से भी अधिक होती है, जो कई कारणों से गायब हो जाते हैं। आकड़ों की मानें तो प्रतिदिन राजस्थान से लगभग 93 लोग और प्रति माह लापता होने वाले लोगों की औसत संख्या 1900 से अधिक है, जिनमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है।

28 जनवरी से 4 फरवरी तक लापता लोगों की संख्या

राजस्थान की एक रिपोर्ट के अनुसार 28 जनवरी से 4 फरवरी तक गुमशुदा लोगों की औसतन संख्या 650 है, जिनमें महिलाओं की संख्या 494 और पुरुषों की 156 है। इन आकड़ों के आधार पर गायब होने वाले लोगों में 18 साल से कम उम्र के 111 बच्चे हैं, जिनमें 90 लड़कियां और 21 लड़के शामिल हैं। इसके साथ ही गुमशुदा में 13 लोग ऐसे हैं, जो 60 साल से अधिक उम्र के हैं, जिनमें पुरुषों की संख्या 7 और महिलाओं की संख्या 6 है।

सीसीटीएनएस पोर्टल का आंकड़ा

प्रदेश की पुलिस के सीसीटीएनएस पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार गायब होने वाले लोगों में 76 प्रतिशत महिलाएं और 24 प्रतिशत पुरुष शामिल है। यह पुलिस और प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। हालांकि दावा यह भी किया जा रहा है कि गायब होने वाले लोगों में लगभग 60-70 प्रतिशत लोग खुद लौट आते हैं। वहीं कुछ को पुलिस दवारा ढूंढ लिया जाता हैं। बाकी के 5 प्रतिशत लोग हादसे के शिकार हो जाते हैं, या फिर आत्महत्या कर लेते हैं। इस 5 फीसदी लोगों में भी केवल 3 प्रतिशत शवों की पहचान हो पाती है, जबकि 2 प्रतिशत शव अज्ञात रह जाते हैं। 

18 से 30 साल की होती है 60 फीसदी महिलाएं

जो रिपोर्ट सामने आई है, उसमें यह भी दर्शाया है कि राजस्थान में गुमशुदा महिलाओं का आकड़ा 76 फीसदी दर्ज किया गया है, उनमें 60 फीसदी महिलाएं 18 से 30 वर्ष की होती है, जो प्यार के चक्कर में घर से भाग जाती है, लेकिन उनमें से भी 90 प्रतिशत का तो कुछ समय बाद पता चल जाता है। बाकी की शेष 10 प्रतिशत महिलाएं आत्महत्या या हादसे का शिकार हो जाती हैं।

लापता महिलाओं के अन्य कारण

महिलाओं के लापता होने के कई कारण बताए जाते हैं, जिनमें घरेलू हिंसा, मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद, दहेज और मानव तस्करी जैसे मामले शामिल हैं।

इसे भी पढ़े:- कोटा में थमेगा सुसाइड केस: आत्महत्या रोकने पर बनेगा कानून, कोचिंग संस्थानों को जारी हुए ये सख्त आदेश

5379487