Rajasthan Powerful Women: राजस्थान की भूमि ने देश को कई प्रभावशाली महिलाएं दी है, जो आज भी देश की बच्चियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। फिर चाहे राजनीति क्षेत्र में हो, कारोबार, खेल हो या फिर रक्षा क्षेत्र हर जगह प्रदेश की इन महिलाओं ने यह साबित किया है कि लड़कियां को कम आंकने की भूल नहीं करनी चाहिए।
1.महारानी गायत्री देवी- जयपुर से भाजपा की सांसद रह चुकी महारानी गायत्री देवी का जन्म 23 मई 1919 को लंदन में हुआ था। इनका नाम दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल है। गायत्री देवी को भारत में लगी इमरजेंसी के समय जेल में कैद किया गया था। उनका निधन 29 जुलाई 2009 को जयपुर में हुआ था।
2.यशोदा देवी- आजादी के बाद पहली बार साल 1952 में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में किसी भी महिला उम्मीदवार को जीत हासिल नहीं हुई थी। लेकिन साल 1953 में हुए बांसवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव में यशोदा देवी ने जीत दर्ज की और प्रदेश की पहली महिला विधायक का पद संभाला।
3.प्रतिभा पाटिल- प्रतिभा पाटिल को हम सभी भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में जानते है। लेकिन क्या आप जानते है प्रतिभा पाटिल राजस्थान की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी है। वह साल 2004 से 2007 तक राज्यपाल रही और फिर 2007 से 2012 तक देश की राष्ट्रपति के पद पर रही।
4.शारदा भार्गव- शारदा भार्गव राजस्थान की पहली महिला राज्यसभा सदस्य रही। उन्होंने तीन बार राज्य से राज्यसभा में सांसद के रूप में अपनी भूमिका निभाई।
5.वसुंधरा राजे- राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे साल 1987 में राजस्थान बीजेपी की उपाध्यक्ष रही। अपनी मेहनत और कार्यशैली के चलते साल 1998- 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रीमंडल में उन्हें विदेश राज्यमंत्री का पद दिया गया।
6.सुमित्रा सिंह- सुमित्रा सिंह राजस्थान विधानसभा की पहली महिला अध्यक्षा बनी। वर्ष 1958 में उन्हें पहली बार अखिल भारतीय कांग्रेस से टिकट मिला और उन्होंने इस चुनाव में अपनी जीत दाखिल की। वहीं साल 1962 में सुमित्रा चार बार झुंझुनू से विधानसभा चुनाव जीती। साथ ही 2003 में बीजेपी की टिकट से झुंझुनू की विधायक बनी।
7.कृष्णा पूनियां- कृष्णा पूनियां ने साल 2006 में दोहा एशियन खेलों में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। इसके बाद उन्होंने 46वें ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। 2012 में अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस देकर संयुक्त राष्ट्र संघ में विश्व रिकॉर्ड कायम किया।
8.अपूर्वी चंदेला- कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में दो बार पदक हासिल कर अपूर्वी चंदेला ने प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। अपूर्वी चंदेला अर्जुन अवार्डी वर्ल्ड चैम्पियन शूटर भी रह चुकी है।
9.जलपरी भक्ति शर्मा- उदयपुर की रहने वाली जलपरी भक्ति शर्मा ने तैराकी के क्षेत्र में विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। साल 2019 में फोर्ब्स द्वारा जारी 'मोस्ट पावरफुल' महिलाओं की लिस्ट में भक्ति शर्मा का भी नाम शामिल है।
10.तनु श्री पारेख- बीएसएफ के 40 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात किया गया था। तनु श्री पारेख राजस्थान की भारत-पाक की सीमा पर तैनात होकर देश की रक्षा करती है।
ये भी पढ़ें:- Bhadariya Underground Library : राजस्थान में एशिया की सबसे बड़ी अंडरग्राउंड लाइब्रेरी, जिसमें मौजूद हैं हर तरह की किताबें, दिलचस्प है इतिहास