rajasthanone Logo
Rajasthan Rural Development: राजस्थान में बढ़ती गर्मी में काम कर रहे मनरेगा श्रमिकों के लिए ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके अनुसार श्रमिकों के 8 घंटे की कार्य अवधि में उन्हें उन्हें 1 घंटे का रेस्ट टाइम देना जरूरी होगा।

Rajasthan Rural Development: राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। इसके मुताबिक महात्मा गांधी नरेगा के तहत काम कर रहे श्रमिकों के 8 घंटे की कार्य अवधि में उन्हें 1 घंटे का रेस्ट टाइम देना जरूरी होगा। साथ ही आराम नहीं देने पर सिर्फ 7 घंटे काम करवाया जाएगा।

समूह प्रमुख के साइन के बाद ही मिलेगी अनुमति 

इसके अलावा समय से पहले काम पूरा होने पर श्रमिकों के ग्रुप को काम छोड़कर सशर्त घर जाने की अनुमति भी दी गई है। नए आदेश के अनुसार समूह प्रमुख के साइन के बाद ही वे अपना कार्य छोड़कर जा सकते है। इस संबंध में एसीएस श्रेया गुहा ने सभी जिला कलेक्टरों को यह निर्देश भेज दिए है।

ये भी पढ़ें:- 4th रॉयल रणथम्भौर इंटरनेशनल टाइगर वीक: बाघ संरक्षण में कीर्तिमान स्थापित करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, कल से शुरू होंगे कार्यक्रम

सभी जिला कलेक्टरों को भेजा गया आदेश 

इस संबंध में एसीएस श्रेया गुहा ने सभी जिला कलेक्टरों को यह निर्देश भेज दिए है। जिला कलेक्टर को इस बात का ध्यान रखना होगा कि मनरेगा श्रमिकों से केवल 7 घंटे काम करवाया जाए और उन्हें 1 घंटे का रेस्ट टाइम जरूर दिया जाए। 
 
बारिश से मिलेगी राहत

राजस्थान में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण पश्चिमी और उत्तरी जिलों के कुछ हिस्सों में आज और कल बारिश हो सकती है। इससे राज्य के तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकेगी।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा राज्य के कुल 9 जिलों में येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को बिजली गिरने से सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है। बता दें कि इससे पहले प्रदेश में तेज गर्मी के कारण बुरा हाल था और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। हालांकि बुधवार शाम से हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

5379487