rajasthanone Logo
Jaisalmer: अगर आप राजस्थान के जैसलमेर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह लेख सिर्फ आपके लिए है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि जैसलमेर में कहां-कहां घूमें और कहां ठहरें।

Jaisalmer: राजस्थान अपने शाही इतिहास के लिए जाना जाता है। 12 महीने  यहां पर पर्यटकों का तांता लगा रहता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान की एक ऐसी जगह के बारे में जिसे स्वर्ण नगरी  या गोल्डन सिटी भी कहते हैं। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के जैसलमेर की ‌। जैसलमेर की स्थापना महारावल जैसलमेर 1556 ईस्वी में की थी। 

कहां घूमें जैसलमेर में 

अगर आप जैसलमेर घूमने जा रहे हैं तो अपनी यात्रा की शुरुआत जैसलमेर किले से करें। यह किला शहर से ढाई सौ फीट ऊपर स्थित है और 12 वीं सदी का एक वास्तु शिल्प चमत्कार है।  यह किला बलुआ पत्थर से बना है। इसी के पास में नाथमल की हवेली है जो अपनी जटिल नक्काशी के लिए मशहूर है। इसी के साथ आप पटवों की हवेली भी देखने जा सकते हैं। यह हवेली पांच अलग-अलग हवेलियों का एक समूह है जो कि अपने शीशे के काम और झरोखों के लिए प्रसिद्ध है। इसी के साथ अगर आप इतिहास के वीरों के बारे में जानना चाहते हैं तो लोंगेवाला युद्ध स्मारक जाएं।

क्या खाएं 

जैसलमेर का भोजन काफी समृद्ध है । द ट्रायो यें आप लाल मांस और दाल बाटी चूरमा खा सकते हैं। साथ ही रचना हवेली में आपको केसर के व्यंजन चखने को मिलेंगे। कैफे द काकू काफी शांत और मनोरंजन दृश्य देगा। इसी के साथ अगर आप थोड़ा हल्का-फुल्का खाना चाहते हैं तो केबी कैफे जा सकते हैं। 

कहां ठहरे 

ठहरने के लिए आपको एक से एक लग्जरी होटल मिल जाएंगे। ताज गोरबंध पैलेस में आपको हरे भरे बगीचों के बीच विश्राम करने का अनुभव मिलेगा। जैसलमेर मैरियट रिसॉर्ट में आपको थोड़ा सा मॉडर्न और स्थानीय स्पर्श के साथ एक‌ मिक्स अनुभव होगा। 

कब जाएं 

जैसलमेर जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मार्च के बीच होता है। इस वक्त मौसम थोड़ा ठंडा होता है। फरवरी में जैसलमेर में एक रेगिस्तान महोत्सव होता है जो राजस्थानी संस्कृति का एक भव्य उत्सव है। इस महोत्सव में ऊंट की दौड़, लोक संगीत के शासक पारंपरिक नृत्य शामिल होते हैं।

कैसे पहुंचे 

जोधपुर से आप हवाई जहाज के जरिए जैसलमेर रह सकते हैं। इसी के साथ दिल्ली, जयपुर, जोधपुर से ट्रेन भी मिलती हैं। अगर आप सड़क के रास्ते से आना चाहते हैं तो यह ड्राइव आपको एक अलग एहसास देगी।

ये भी पढ़ें:- UPSC CSE 2024 Result: बाड़मेर के इन चार युवाओं ने पास की UPSC की परीक्षा, प्रदेश का देश में लहराया परचम

5379487