Republic Day 2025: गणतंत्रता दिवस 2025 की तैयारी पूरे देश में धूम-धाम से की जा रही है। दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड को लेकर पूरा भारत उत्साहित रहता है। देश की तीनों सेना, विभिन्न विभागों और हर राज्य की अनोखी झांकी आकर्षण का केंद्र होती है।
26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में होने वाली परेड को लेकर राजस्थान की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई है। इस वर्ष झांकी में प्रदेश के त्योहारों जैसे तीज, गणगौर आदि को दर्शाया जाएंगा। इसके अलावा शेखावटी की ऐतिहासिक हवेलियों को भी झांकी में शामिल किया गया है। इस साल का थीम “विरासत और विकास” रखा गया है।
तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप
इस वर्ष परेड में राजस्थान की कला और संस्कृति को खास तरीके से पेश किया जाएगा। दिल्ली में प्रस्तुत करने से पहले सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें राजस्थान की संस्कृति और विरासत को अनोखा रंग दिया जाएगा। इसके अलावा झांकी के माध्यम से गणगौर और तीज त्योहारों को भी देश के सामने पेश किए जाएंगे।
दर्शायी जाएगी प्रदेश की कला और संस्कृति
इस साल की थीम के मुताबिक प्रदेश की कला और संस्कृति की विकास यात्रा को इसके माध्यम से दर्शाया जाएगा। इस झांकी को लगभग 40 फुट लंबा तैयार किया जाएंगा। दिल्ली के राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में 40 फुट लंबी झांकी को आखिरी रूप दिया जा रहा है। झांकी के जरिए राज्य की सांस्कृतिक और कला को दिखाया जाएंगा। इसके साथ ही इस बार जल संरक्षण व सौर ऊर्जा की प्रगति को भी झांकी में दिखाया जाएगा।
शेखावाटी की प्राचीन हवेलियों की दिखेगी झलक
राजस्थान की फेमस शेखावाटी हवेलियों को भी 26 जनवरी की परेड में शामिल किया गया है। इसमें विभिन्न चित्रों और भित्ति पेंटिंग के माध्यम से इन सभी हवेलियों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह कार्य पर्यटन विभाग की ओर से किया जाएगा। साथ ही विभाग की ओर से संरचनाओं को संग्रहालयों में बदलने के प्रयासों को भी झांकी में दिखाया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Rajasthan Budget 2025: ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ मिशन पर सरकार, इन 4 नीतियों पर रहने वाला है सबसे अधिक जोर