rajasthanone Logo
Valentine Day Trip 2025: वेलेंटाइन डे के दिन अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो राजस्थान के कुछ जगह आपके लिए बेस्ट रहेंगे। यहां घूमने का खर्च भी बेहद भी बेहद कम होगा।

Valentine Day Trip 2025: वेलेंटाइन डे के दिन अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं। तो राजस्थान के कुछ जगह आपके लिए बेस्ट रहेंगे, जिनकी लिस्ट हम बताने वाले हैं। इनकी खास बात ये है कि यहां घूमने का खर्च भी बहुत कम है। ऐसे में आइए जानते हैं, उन स्थानों के बारों में जहां जाने से आपका यह वेलेंटाइन डे यादगार बन जाएगा।

बीकानेर

राजस्थान का बीकानेर भी इस वेलेंटाइन डे पर जा सकते हैं। यहां आप करणी माता मंदिर, पिछोला झील, लालगढ़ पैलेस, भंडारसर जैन मंदिर घूम सकते हैं। बीकानेर में ऊंट सफारी, शानदार किलों और प्राकृतिक शांति देखने को मिलती है। यहां कपल्स के घूमने का खर्च ५हजार के अंदर हो सकता है।

ब्लू सिटी जोधपुर

इस वेलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर के साथ ब्लू सिटी जोधपुर भी जा सकते हैं। यहां रहने, खाने और घूमने का खर्च बेहद कम है। यहां बने ज़्यादातर घरों में नीले रंग की पुताई की गई है। जोधपुर में घूमने की बात करें तो उम्मेद भवन, मंडोर गार्डन, कैलाना झील जैसे कई बेहतरीन जगह हैं। 

लेक सिटी उदयपुर

राजस्थान के सबसे ख़ूबसूरत शहरों में से एक उदयपुर भी घूमने जा सकते हैं। यहां के ऐतिहासिक और शानदार स्थान आपका मन मोह लेंगी। इस शहर को सिटी ऑफ लेक्स और वेनिस ऑफ द ईस्ट के नाम से भी जाना जाता है। सहेलियों की बाड़ी, बगोर की हवेली, सिटी पैलेस और पिचोला लेक यहां के प्रमुख घूमने लायक़ जगह हैं।

पुष्कर बाग

राजलिया के ठाकुरों के वंशजों का बनाया शहर पुष्कर बाग भी आपको इस वेलेंटाइन डे पर घूमने जाना चाहिए। यह रात की रोशनी में बेहद सुंदर लगता है। जिन लोगों को रेगिस्तान का आनंद लेना हो वो इस जगह अवश्य जाएं। यहां भी बेहद कम पैसे में घूम सकते हैं। पुष्कर बाग राजस्थानी के रेगिस्तानी जीवन, संस्कृति और सुंदरता को बेहतरीन तरीके से दिखाता है।

इसे भी पढ़े:- National Park Trip: छात्र अब मुफ्त में घूम सकेंगे राजस्थान के टाइगर रिजर्व, वन मंत्री ने जारी किया बड़ा आदेश

5379487