rajasthanone Logo
Rajasthan Weather Update: बीते 24 घंटे में प्रदेश में सर्दी का असर कम हुआ है। 18 और 20 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, जिसे प्रदेश के उत्तरी भागों में बादल छाए रहने की आशंका है।

Weather Today in Rajasthan: देश में मौसम लगातार बदल रहा है। राजस्थान में गर्मी का अहसास शुरू होने लगा है। ठंड लगभग अपने अंतिम दिनों में है, यहां के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि मौसम विभाग( IMD) के अनुसार रविवार के बाद से एक बार फिर मौसम में बदलाव संभव है। वहीं, प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी 

आधा फरवरी बीत चुका है, मगर पूरे उत्तर भारत का मौसम का मिजाज गरम होते जा रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सर्दी का असर कम हुआ है। ज्यादातर शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया है।

बाड़मेर का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । सबसे कम तापमान करौली का रहा 8.8 डिग्री सेल्सियस। वहीं जयपुर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान डूंगरपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस,बारां 9.9 डिग्री एवं कोटा में 13.4 डिग्री, चूरू में 13.6 डिग्री,जोधपुर में 16.3 डिग्री, नागौर में 16 डिग्री,भीलवाड़ा में 12.6 डिग्री,जैसलमेर में 18डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 13.2डिग्री,बीकानेर में 17 डिग्री,अजमेर में 12.4 डिग्री सेल्सियस और वनस्थली (टोंक) में12.1 डिग्री दर्ज किया गया।

48 घंटों में होगा पारा हाई

आने वाले 48 घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिससे गर्मी के स्तर में भी बढ़ोतरी की संभावना है। 18 और 20 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा जिसे प्रदेश के उत्तरी भागों में बादल छाए रहने की आशंका है। वहीं बीकानेर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

5379487