rajasthanone Logo
Rajasthan Weather Update : स्वास्थ्य विभाग ने भी गर्मी से बचने की हिदायत दी है। लू का असर दोपहर के समय सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। उत्तर-पश्चिमी की रफ्तार कम होने के कारण गर्म हवाओं का असर बढ़ने लगा है।

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान की गर्मी ने इस बार पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने की ठान ली है। मई महीने से पहले ही यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा है। इस बार तो राज्य अप्रैल महीने में ही तपने लगा है। लू ने आम जनजीवन को तबाह कर रखा है। इस भीषण गर्मी ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। गर्मी अब सामान्य से अधिक बढ़ने लगी है। हिटस्ट्रॉक के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी गर्मी से बचने की हिदायत दी है। लू का असर दोपहर के समय सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। उत्तर-पश्चिमी की रफ्तार कम होने के कारण गर्म हवाओं का असर बढ़ने लगा है। 

कई जिलों में हीटवेव की दस्तक

आने वाले दिनों में राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। जिससे आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित होने वाली है। कल से मौसम में बदलाव का सिलसिला शुरू हो जाएगा तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हिटवे को लेकर कई जिलों के लिए चेतावनी भी जारी की है।

जानें आगामी दिनों के मौसम का हाल 

राजस्थान का मौसम अगले तीन-चार दिनों तक शुष्क रहने वाला है। अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। और न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग ने गर्मी से बचने की दि सलाह

गर्मी बढ़ोतरी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। ज्यादा से ज्यादा पानी पिए अपने बॉडी को हाइड्रेट रखें। अनावश्यक धूप में घरों से निकलने से बचे। धूप में निकलते समय छाता अपने साथ रखें ढीले और सूती वस्त्र का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें...Rajasthan Hill Station: यह है राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन, गर्मियों में छूट्टी बिताने के लिए है सबसे परफेक्ट जगह

5379487