rajasthanone Logo
Rajasthan Weather Update Today : मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। वहीं अगले एक सप्ताह तक राज्य में किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की आशंका नहीं है।

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में सर्दी की विदाई हो रही है। धीरे धीरे मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। गर्मी ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। कई जगहों पर रात और सुबह में हल्की फुल्की ठंड हो रही है। राजस्थान में 3 मार्च से ही तापमान बढ़ने लगी है। मौसम विभाग जयपुर ने बताया कि आने वाले दो दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले 48 घंटों में 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज उत्तरी हवाएं चलेंगी।

9 मार्च से राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय की संभावना है । जिस कारण से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.6 सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

आगामी 48 घंटे में मौसम में उलटफेर

मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। वहीं अगले एक सप्ताह तक राज्य में किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की आशंका नहीं है। अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हवाई 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 7 और 8 मार्च को राजस्थान के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

चित्तौड़गढ़ में गर्मी ने किया बेहाल 

मौसम विभाग के फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार जैसलमेर में 31.0 डिग्री, जोधपुर में 32.8 डिग्री,जयपुर में 31.0 डिग्री,चूरू में 31.7 डिग्री,बाड़मेर में 34.4 डिग्री,सीकर में 30.0 डिग्री,बीकानेर में 30.6 डिग्री,चित्तौड़गढ़ में 34.6 डिग्री,अजमेर में 30.8 डिग्री, गंगानगर में 27.7 डिग्री और कोटा में 30.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम में बदलाव,बढ़ेगी भीषण गर्मी 

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में मार्च,अप्रैल और मई के महीने में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है। जाने की गर्मी तेज लगेगी। पश्चिमी विश्व के कारण होने वाले बारिश भी सामान्य से बहुत कम होगी।

ये भी पढ़ें...Rajasthan Freedom fighter: कहानी उस शख्सियत की जिन्होंने राजस्थान में बजाया था आजादी का बिगुल, बेटे की मौत की खबर सुनकर भी नहीं रोका था आंदोलन

5379487