Rajasthan weather update today : गुलाबी सी ठंड के बाद राजस्थान में फिर से तापमान में इजाफा होने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। उत्तर से बहने वाली अब ठंडी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं। जिस कारण राजस्थान के अधिकांश इलाकों में तपिश बढ़ने लगी है और सर्दी का असर खत्म हो गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटे में एक से दो डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है। फिलहाल यहां का मौसम शुष्क है। बीते दिन यानी की 8 मार्च शनिवार को बाड़मेर का सर्वाधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान संगरिया में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
बढ़ते तापमान से लोग हुए परेशान
मौसम विभाग के फोरकास्ट रिपोर्ट के मुताबिक जैसलमेर में 36.0 डिग्री, जोधपुर में 35.7 डिग्री,कोटा में 32.5 डिग्री,बीकानेर में 35.3 डिग्री,बाड़मेर में 38.4 डिग्री,जयपुर में 31.6 डिग्री,अजमेर में 33.6 डिग्री,चूरू में 33.3 डिग्री,चित्तौड़गढ़ में 36.3 डिग्री,श्री गंगानगर में 32.6 डिग्री ,सीकर में 31.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
आपके जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर में 18.6 डिग्री,बीकानेर में 17.4 डिग्री, चूरू में 12.1 डिग्री,कोटा में 16.8 डिग्री,जोधपुर में 16.2 डिग्री,जयपुर में 15.7 डिग्री,जैसलमेर में 18.5 डिग्री,सीकर में 10.5 डिग्री,चित्तौड़गढ़ में 12.8 डिग्री,श्री गंगानगर में 13.9 डिग्री,अजमेर में 16.3 डिग्री और संगरिया में 8.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- जयपुर में आयोजित जेईसीसी में डर्माकोन 2025...सिंगर सोनू निगम ने गाए लगातार 25 गाने,डॉक्टरर्स हुए मदहोश
होली के बाद तापमान में उछाल
होली के बाद प्रदेश का मौसम पहले से अधिक गर्म होने का संभावना है । न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ाने की आशंका है। आगामी सप्ताह में बहुत कम बारिश होगी जिस कारण अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है। प्रदेश के कई स्थानों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा। 10 मार्च को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा।