Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान अक्सर तपती गर्मी के लिए जाना जाता रहा है। हर साल यहां रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की दस्तक होती है। इस बार भी गर्मी दस्तक बरकरार है। मार्च महीने में ही बहुत से जिलों का तापमान 40 के पार पहुंच गया। हीटवेव ने भी लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। हर साल गर्मी यहां अपना कहर बार पाती है। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमा रहे हैं। प्रदेश के लोग ठंडे पानी, कूलर और एसी का सहारा लेने लगे हैं। अब गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आज से प्रदेश में तेज हवाओं का दौर जारी है जिससे राहत मिलेगी। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान कोटा का दर्ज किया गया है।
आज गर्मी से राहत की उम्मीद
जयपुर मौसम केंद्र ने आज और कल प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। राजस्थान के कई जिलों में तेज हवाएं चली जिससे तापमान में गिरावट की गई है। अगले दो-चार दिन तक तापमान में कोई विशेष उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। राजस्थान के 17 शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।
रविवार को प्रदेश का मौसम कैसा रहा?
बीते दिन यानी कि रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। वहीं कुछ जगह पर दिन और रात के समय हीटवेव दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर की बात करें तो तापमान में गिरावट के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली। सबसे कम तापमान माउंट आबू का दर्ज किया गया है। और अत्यधिक तापमान कोटा का दर्ज किया गया है।
आगामी दिनों के मौसम का हाल जानें
आने वाले वक्त में तापमान की बात करे तो तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वही बात करे आगामी दिनों की तो हीट वेव चलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। आने वाले वक्त में राजस्थान में गर्मी अपना विकराल रूप लेगी।
ये भी पढ़ें...कोटा में अनूठी शादी... एक ही मंडप में हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से बंधे दो दोस्त, आइए जानते हैं दोस्ती की इस मिसाल को