rajasthanone Logo
Unique museum चित्र कलेक्शन में 3300 चाय की दुर्लभ केतलिया मौजूद है। ईगोइस्ट केतली सबसे कीमती केतली है। जिसकी कीमत 25 करोड रुपए है। इसके केतली के ऊपर गोल्ड डायमंड रूबी जड़ी गई है।

Unique museum : दुनिया भर में कई ऐसे स्मारक बनवाए गए जो प्रेम के प्रतीक मानी जाते हैं। चाहे वो ताजमहल हो मीराबेल पैलेस हो, एफिल टावर अनेकों ऐसे उदाहरण मिल जाएंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं राजस्थान के एक बिजनेस मैन ने पत्नी की याद में लंदन में एक अनोखा म्यूजियम बनाया है। इस म्यूजियम को अनोखे थीम पर बनाया गया है। म्यूजियम में करीब 6500 हजार करोड़ की कीमत से जुड़े चाय की सामग्री रखी गई है। इस म्यूजियम में एक केतली भी रखी गई है जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपए है। इसे गिनीज का वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है। बिजनेसमैन सेठिया की पत्नी चित्रा का 15 साल पहले निधन हो गया था।

ईगोइस्ट केतली सुर्खियों में

चित्र कलेक्शन में 3300 चाय की दुर्लभ केतलिया मौजूद हैं। ईगोइस्ट केतली सबसे कीमती केतली है। जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपए है। इस केतली के ऊपर गोल्ड डायमंड रूबी जड़ी गई है। कहा जाता है कि दुनिया की सबसे कीमती केतली है।

पत्नी की याद में बनाया मंदिर

बिजनेसमैन सेठिया ने अपनी पत्नी चित्रा की याद में दिल्ली में एक मंदिर बनवाया है। दिल्ली के बाद भी कुरुक्षेत्र में तिरुपति मंदिर बनवाया। कुरुक्षेत्र में मंदिर उस जगह बनवाया गया है जहां भीष्म पितामह ने अपने प्राण त्यागे थे। यह बिजनेसमैन सेठिया की अपनी पत्नी चित्रा के प्रति गहरे प्यार और लगाव को दर्शाता है।

कौन है बिजनेसमैन सेठिया और जाने उनका कारोबार 

बिजनेसमैन सेठिया राजस्थान की सुजानगढ़ के रहने वाले हैं। सेठिया का विवाह जयपुर रियासत किस सेवा में रहे जोरावर सिंह की बेटी चित्रा से हुआ था। सेठिया नोटों में इस्तेमाल की जाने वाली सिक्योरिटी इंक के निर्माता है। राजस्थान यूनिवर्सिटी जो जयपुर में स्थित है वहां सेठिया की पहली मुलाकात चित्रा से हुई थी। सेठिया की शादी महाराष्ट्र की अमरावती में हुई थी। फिलहाल सेठिया दुबई और यूके में रहते हैं।

5379487