rajasthanone Logo
Rasta Kholo Abhiyan: अब प्रदेश भर में चलेगा रास्ता खोलो अभियान। भजनलाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला। आईए जानते हैं क्या होंगे फायदे।

Rasta Kholo Abhiyan: सड़क अतिक्रमण से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को हल करने के लिए राजस्थान सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।  राजस्थान सरकार ने पूरे राज्य में रास्ता खोलो अभियान शुरू करने की घोषणा कर दी है। है अभियान 4 साल पहले नागौर जिले में शुरू किया गया था। अब इसे पूरे प्रदेश भर में शुरू करने के लिए आदेश दे दिए गए हैं।

नागौर से हुई पहल

2021 में वर्षों के बंद सड़कों को खोलने के लिए जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने नागौर जिले में रास्ता खोलो अभियान शुरू किया था। इसके बाद हजारों किसानों और ग्रामीणों को राहत मिली थी। इस सफलता के बाद से अलवर और जयपुर जिलों में भी इस तरह की पहल की गई। अब राज्य सरकार ने इस अभियान को पूरे राज्य में विस्तारित करने का निर्णय लिया है। 

कार्यान्वयन  दिशा निर्देश 

पहले नागौर में हर शुक्रवार को सड़क खोलने की गतिविधियां आयोजित की जाती थी। अब नए निर्देशों के अनुसार यह गतिविधि हर बुधवार को की जाएगी। इसके बाद पूरे राज्य में अधिक व्यवस्था बनेगी।  

यह होंगे प्रमुख कार्य 

सड़कों को खोलना: राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1955 की धारा 25 का इस्तेमाल करते हुए अनुचित रूप से बंद किए गए सड़कों को वापस से खोला जाएगा। 

पंजीकरण: इसी अधिनियम की धारा 251 ए के अनुसार निर्दिष्ट सड़कों पुरानी और नरेगा निर्मित सड़कों के साथ राजस्व रिकॉर्ड में पंजीकृत की जाएंगी।

और पढ़ें...Alwar Water Monitoring System: अब एक ही क्लिक में हल हो जाएगी पानी की समस्या, जिला कलक्टर ने लॉन्च किया पोर्टल

5379487