RSS Campaign: इस साल विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 100 वर्ष पूरे जाएंगे। बता दें कि 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन ही संघ की स्थापना की गई थी। इस अवसर पर संघ शताब्दी वर्ष समारोह को पूरे साल तक विभिन्न राज्यों में मनाएंगा। इस दौरान शहर से लेकर गांव तक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
बेंगलुरु में हुई बैठक में लिया गया फैसला
सोमवार को बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय आयोजित हुई। इस मौके पर संघ के क्षेत्र कार्यवाह डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि संघ की ओर से विजयदशमी के दिन के बाद से पूरे साल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें।
ये भी पढ़ें:- Rambagh Palace Jaipur: यह है भारत का सबसे महंगा होटल, लाखों में देना पड़ता है एक रात का किराया
मंडल, खंड, नगर स्तर पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
वहीं राजस्थान क्षेत्र के संघ चालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने इसको लेकर भारती भवन में मीडियाकर्मियों को बैठक कर उन्हें कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा पूरे देश में ‘सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी’ अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हुए अत्याचारों के खिलाफ भी संघ की ओर से प्रस्ताव पारित किया गया।
शताब्दी वर्ष की शुरुआत इस साल विजयदशमी से की जाएंगी। इस दौरान राजस्थान के मंडल, खंड, नगर स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। उन्होंने आगे बताया कि साल 2023-24 में 6102 स्थानों पर 9556 शाखाएं चलाई गई थी। वहीं साल 2024-25 में बढ़कर 6839 स्थानों पर 10757 शाखाएं शुरू की गई थी।
घर-घर संपर्क अभियान की होगी शुरुआत
इस साल नवंबर 2025 से लेकर जनवरी 2026 के बीच 3 हफ्ते तक घर-घर संपर्क अभियान की शुरूआत की जाएंगी। ‘हर गांव, हर बस्ती, घर-घर’ अभियान के तहत संघ साहित्य बांटे जाएंगें। इस दौरान राज्य के सभी मंडलों व शक्तियों में भी हिन्दू सम्मेलन और सामाजिक सद्भाव बैठकों का आयोजन होगा। इसके अलावा संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय विषयों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।