Bhiwadi Tour: राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भिवाड़ी अपने औद्योगिक टाउनशिप की वजह से जाना जाता है। लेकिन इन सबके अलावा भिवाड़ी में और भी बहुत कुछ है। अगर आप इस बार की छुट्टियों में राजस्थान जाने का प्लान बना रहे हैं तो भिवाड़ी की इन जगहों पर जाना ना भूलिएगा।
दमदमा झील
यह झील भिवाड़ी से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां बोटिंग की सुविधाओं की साथ-साथ आसपास की अरावली पर्वतमाला में रॉक क्लाइंबिंग की भी सुविधा मौजूद है। किसी झील के चारों तरफ एडवेंचर स्पोर्ट्स के साथ-साथ कॉरपोरेट आउटिंग की भी व्यवस्था है। यह झील प्रकृति का खूबसूरत नजारा प्रदान करती है।
फारुख नगर किला
यह किला इतिहास प्रेमियों को खूब पसंद आएगा। 18 वीं सदी में बना यह किला नवाब फौजबर खान द्वारा बनवाया गया था। यह किला कभी 4000 निवासियों का घर रहा था लेकिन अब खंडहर हो चुका है। अगर आप यहां के इतिहास को और ज्यादा जानना चाहते हैं तो एक बार इसके लिए में जरूर जा सकते हैं।
सुल्तानपुर पक्षी सैंक्चुअरी
44 किलोमीटर दूर यह है सैंक्चुअरी पक्षी प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग जैसा है। यहां पर यूरोप, साइबेरिया और मध्य एशिया के प्रवासी पक्षियों सहित लगभग ढाई सौ प्रजातियां हैं। फोटोग्राफर और पक्षी प्रेमियों को यह जगह काफी पसंद आएगी
जयसमंद झील
एशिया की दूसरी सबसे बड़ी आर्टिफिशियल झील के रूप में जाने वाली जयसमंद झील प्राकृतिक सुंदरता और इंजीनियरिंग का एक अनूठा चमत्कार प्रतीत होती है। इस झील का निर्माण महाराणा जयसिंह ने 1685 में करवाया था। यह झील 36 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। यहां आप शांति से बैठकर आराम कर सकते हैं और यहां के सुंदर नजारों का मजा ले सकते हैं।
तिजारा जैन मंदिर
दिल्ली अलवर राजमार्ग के किनारे स्थित यह मंदिर जैन तीर्थ स्थल है। चंद्र प्रभा भगवान की एक ऐतिहासिक मूर्ति जिसे 1956 में खुदाई के दौरान खोजा गया था यहां पर प्रतिष्ठित है। यह मंदिर जैन इतिहास और आध्यात्मिकता को प्रदर्शित करता है।
भिवाड़ी कैसे जाएं
अगर आप सड़क मार्ग से जा रहे हैं तो आपको कोई तकलीफ नहीं होगी क्योंकि प्रमुख शहरों से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आप गाड़ी से जाएंगे तो दिल्ली से लगभग 60 किलोमीटर का ही फासला होगा जिसमें आपको डेढ़ घंटा लगेगा।
इसी के साथ अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं तो निकटतम रेलवे स्टेशन रेवाड़ी जंक्शन है जो भिवाड़ी से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां आप दिल्ली, जयपुर, अलवर और अन्य प्रमुख शहरों से यात्रा कर सकते हैं।
इसी के साथ अगर आप हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं तो नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निकटतम हवाई अड्डा है।
ये भी पढ़ें...Rajasthan Indo-Pak Border: राजस्थान के इस जिले से लगती है पाकिस्तान की सीमा, जहां सुरक्षा के लिए किए गए कड़े इंतजाम