Rajasthan Luxury Train: भारत में लग्जरी यात्रा की बात हो और पैलेस ऑन व्हील्स की बात ना करें तो यह तो ज्यादती होगी। यह देश की पहली लग्जरी रेल सेवा है। यह ट्रेन 1982 में शुरू की गई थी। इस ट्रेन की जो सबसे खास बात है वह है इसका महाराजा रेस्टोरेंट। इस महाराजा रेस्टोरेंट को आमेर के प्रसिद्ध शीश महल की तरह से दुबारा डिजाइन किया गया है।
एक चलता फिरता शीश महल
पैलेस ऑन व्हील्स पर महाराजा रेस्टोरेंट में जाना एक शाही अनुभव प्रदान करता है। इस रेस्टोरेंट के अंदर आमेर किले के जैसे जटिल दर्पण का काम किया गया है। खास बात यह है की शानदार डाइनिंग स्पेस को डिजाइन करने वाले कारीगर, सदियों पहले आमेर पैलेस के शीश महल को बनाने वाले कारीगरों के ही वंशज हैं।
राजाओं वाला शाही अनुभव
सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि यहां पर शाही अंदाज में चांदी के बर्तनों में भोजन परोसा जाता है। राजस्थान के शाही दरबारों की परंपराओं को दर्शाते हुए यहां पर मेहमान अपने आप को राजा जैसा महसूस करते हैं। यहां आपको खाने में राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। केर सांगरी, दाल बाटी चूरमा, और अन्य पारंपरिक सब्जियां चखने को मिलेंगी।अब तक इस ट्रेन में 70000 से भी ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं। जिसमें भारत और विदेश दोनों शामिल है।
पैलेस ऑन व्हील्स राजस्थान को देखने का मात्र एक तरीका ही नहीं है बल्कि यह एक अमूल्य और ऐतिहासिक अनुभव प्रदान करता है। आपको यह यात्रा एक साधारण यात्रा ना लगकर बल्कि भारतीय विरासत के एक शाही उत्सव जैसे लगेगी। अगर आप राजस्थान जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार इस ट्रेन में सफर जरूर कीजिएगा।
ये भी पढ़ें:- UPSC CSE 2024 Result: बाड़मेर के इन चार युवाओं ने पास की UPSC की परीक्षा, प्रदेश का देश में लहराया परचम