Railway Project: भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा राजस्थान को बड़ी सौगात दी गई है। रेलवे ने प्रदेश के दो बड़े तोहफे के रूप में राज्य में 2 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इन दो रेल परियोजनाओं के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 117 करोड़ 40 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है। जानकारी के लिए बता दें कि मेड़ता सिटी-रास रेल परियोजना के लिए 32 करोड़ रुपए दिए गए है। वहीं पुष्कर-मेड़ता रेल परियोजना के लिए सरकार 85.40 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
मिलेगे नए रोजगार के अवसर
इन परियोजनाओं के तहत राज्य में 9 नए रेलवे स्टेशनों का भी निर्माण किया जाएगा। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा लोगों को नए रोजगार के भी अवसर प्राप्त होगें।
ये भी पढ़ें:- Half Day Holiday: राजस्थान के इस जिले में 31 मार्च को रहेगी आधे दिन की छुट्टी, जानिये क्या है वजह?
स्वचलित सुरक्षा प्रणाली से लैस होंगी परियोजनाएं
खास बात यह है कि रेल मंत्रालय की ये दोनों परियोजनाएं स्वचलित सुरक्षा प्रणाली से लैस होंगी। इसके तहत मेड़ता से रास के मध्य 947 करोड़ की लागत से 51.40 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 350 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। पुष्कर-मेड़ता परियोजना की बात करें तो इसके लिए 799.64 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और इससे 51.346 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा।
इन जिलों में बनाए जाएंगें 9 नए रेलवे स्टेशन
रेल लाइन परियोजनाओं के तहत राजस्थान में 9 नए रेलवे स्टेशन भी तैयार किए जाएंगे। पुष्कर-मेड़ता परियोजना के अंतर्गत नागौर और अजमेर जिले में रेलवे लाइन का निर्माण किया जाएगा। मेड़ता सिटी-रास रेल परियोजना में मेड़ता और पाली जिले में रेलवे लाइन तैयार की जाएंगी।
साथ ही मेड़ता सिटी जसनगर, भैंसड़ा कलां, कोड, नांद, धनेरिया, भूम्बलिया और रास को रेलवे स्टेशन की सौगात मिल पाएंगी। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।