rajasthanone Logo
Udaipur Khatu Shyam Festival: राजस्थान के उदयपुर में  श्री श्याम महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 8 से 10 मई तक होगा। यहां आने वाले हर भक्त का वीआईपी अंदाज में स्वागत किया जाएगा।

Udaipur Khatu Shyam Festival: श्याम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान के उदयपुर में श्री श्याम महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 8 से 10 मई तक होगा। इस महोत्सव का आयोजन खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट द्वारा शहर के सूरजपोल स्थित फतह स्कूल मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम की ख़ास बात ये है कि यहां आने वाले हर भक्त का वीआईपी अंदाज में स्वागत किया जाएगा। 
समुद्र की थीम पर सजेगा दरबार
जानकारी के मुताबिक पहली बार उदयपुर में समुंद्र की थीम पर दरबार सजाने का प्रयोग होगा। जिसमें वासुदेव पानी में बाल स्वरुप श्याम को ले जाते दिखेंगे। यह अपने आप में अलौकिक दृश्य होगा जिसके लिए आयोजक टीम ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी है।
बनाया जा रहा विशाल दरबार
करीब 40 लोगों की टीम 40 फीट उंचा और 80 फीट चौडा दरबार सजाने में लगेगी। यह टीम उदयपुर में 1 मई के बाद काम शुरु कर देगी। आयोजक टीम की कोशिश रहेगी कि बाबा का दरबार खाटू जैया ही सजाया जाए। बताया जा रहा है कि मंच पर बाबा श्याम के साथ ही भगवान गणेशजी और सालासर बालाजी की प्रतिमा भी सजाई जाएगी। साथ ही गौ ग्वाल भगवान कृष्ण का विशेष स्वरुप सजाया जाएगा जो अपने आप में अनूठा होगा।
निशान यात्रा से होगा शुभारंभ
इस भव्य महोत्सव का शुभारंभ 8 मई को शाम 6 बजे निशान यात्रा से होगा। जिसमें करीब 1100 श्याम प्रेमी शामिल होंगे। इस निशान यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों को 1100 रुपये की पंजीयन शुल्क के साथ पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। महोत्सव के दूसरे दिन मेहंदी की रस्म की जाएगी जिसमें महिलाएं बाबा के नाम की मेहंदी लगाएंगी।

और पढे़ं...RPSC: ऊर्जा विभाग में सहायक विद्युत निरीक्षक पदों की निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

अंतिम दिन होगा श्याम कीर्तन
महोत्सव के अंतिम दिन 10 मई को मुख्य कार्यक्रम होगा। जिसमें श्री श्याम कीर्तन का आयोजन शाम सवा 7 बजे से प्रभु ईच्छा तक चलेगा। श्री श्याम कीर्तन में कई प्रस्तुतियां होंगी।

5379487