Unique tradition in Mount Abu : राजस्थान जितना दुनिया भर में अपनी परंपरा और संस्कृति सभ्यताओं के लिए मशहूर है। उतना ही अपनी अनोखी और अतरंगी परंपराओं के लिए भी जाना जाता है। यूं तो भारत में कई जनजातीय निवास करती हैं उनकी बोली और परंपरा सभी एक दूसरे से बिल्कुल भिन्न है। आपको जानकर हैरानी होगी कि राजस्थान के माउंट आबू में ऐसी आदिवासी समाज निवास करता है। जिनके यहां लड़कियों की शादी को लेकर अजीबोगरीब परंपरा है। शादी में दुल्हन को अपने पति को माला पहना तो सब ने देखा होगा लेकिन क्या आप दुल्हन को पति के बजाय पिता को माला पहना हुए देखा है। दरअसल आदिवासी समाज सैकड़ों सालों से यह परंपरा को निभाते आई है।
अनोखे रस्म दुल्हन पिता को पहनाती वरमाला
राजस्थान के माउंट आबू के इस आदिवासी समाज में लड़कियां शादी से पहले दूल्हे के जगह पिता को वरमाला पहनाती है। दरअसल इस समाज में पिता को जयमाला पहनाने की अलग मतलब है। यहां लड़कियां पिता को वरमाला पहनाकर उनसे अपने लिए दूल्हा पसंद करने की अनुमति मांगती है। अनुमति मांगने के बाद ही पिता वरमाला उतारकर बेटी को सहमति देते हैं। जिसके बाद लड़की अपना दूल्हा चुनती है।
जीवनसाथी चुनने की है आजादी
आज इस 21 वीं सदी में दुनिया जहां चांद पर पहुंच गई है नई-नई टेक्नोलॉजी का इज्जत हो रहा है। हमारे समाज में आज भी लड़कियों को वर चुनने की आजादी नहीं है। वहीं प्रेम विवाह करना किसी अपराध से काम नहीं माना जाता। वहीं राजस्थान के माउंटआबू स्थित नक्की झील पर हर साल आदिवासी समाज की से मेला लगाया जाता है। जहां लड़कियों को अपना मनचाहा वर चुनने की आजादी होती है।
इस परंपरा के पीछे की कहानी
आदिवासियों को इस परंपरा को मानने के पीछे वर्षों पहले की एक लव स्टोरी जुड़ी हुई है और जिसका पालन यह आदिवासी समाज के लोग आज भी करते हैं और मेले में स्वयंवर चुनने की लड़कियों को आजादी देते हैं।
ये भी पढ़ें...Folk Drama: राजस्थान के 5 ऐसे लोकनाटक... जो यहां की संस्कृति को दर्शाते हैं, अंदाज देख हो जाएंगे हैरान