Weather Report today in Rajasthan : राजस्थान के मौसम में एक बार फिर ठंडक वापस आई है। उत्तर भारत के सर्द हवा ने प्रदेश के तापमान में कम कर दिया है। लगातार दूसरे दिन कई जिलों के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। जिस कारण से वहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस भी कम रहा। दिन में कड़ाके के धूप से गर्मी महसूस होती है तो वहीं, रात में ठंडी हवाओं के चलते सर्दी महसूस होती है।
जाने अन्य जिलों के तापमान का हाल
मौसम विभाग के अनुसार कल यानी शनिवार को अधिकतम तापमान बीकानेर में 27.3 डिग्री,बाड़मेर में 33.4 डिग्री,जोधपुर में 30.5 डिग्री, कोटा में 27.5 डिग्री,जयपुर में 26.6 डिग्री,चित्तौड़गढ़ में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इनके अलावा फतेहपुर, हनुमानगढ़, अलवर, सीकर में हल्की सर्दी हवा चली,जिस कारण से यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं पहुंचा।
फतेहपुर में सबसे कम तापमान
राजस्थान के शेखावाटी में ठंडी जैसा माहौल है। उत्तरी भारत की ठंडी हवाओं का सबसे ज्यादा असर इसी क्षेत्र में हुआ है। शेखावाटी, चूरू, सीकर, झुंझुनूं और फतेहपुर में भी सर्द हवा चली। फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री, सीकर में 10.5 डिग्री और पिलानी में 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 26 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा और धूप में निकलेगी। उसके बाद 27 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिस कारण से प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी दिखेगी। सिस्टम का असर बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में अधिक दिखेगा। 27 फरवरी से 01 मार्च तक कई स्थानों में बादल छाए रहेंगे, कहीं कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।