rajasthanone Logo
Wheat procurement in rajasthan: राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद का कार्य 10 मार्च से शुरू हो सकता है। साथ ही राज्य के चार जिलों में गेहूं की खरीद 1 मार्च से शुरू कर दी जाएंगी।

Wheat procurement in rajasthan: राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद का कार्य 10 मार्च से शुरू हो सकता है। साथ ही प्रदेश के चार जिलों में गेहूं की खरीद 1 मार्च से शुरू कर दी जाएंगी। इसमें राजस्थान का कोटा, बारा, बूंदी और झालावाड़ जिला शामिल है जहां 1 मार्च से गेंहू की खरीद की प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी। वहीं गेंहू की खरीद के लिए 25 जून तक पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके अलावा उम्मीद लगाई जा रही है कि अप्रैल महीने से सरसों और चने की फसल की खरीद की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। 

केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित की गई है यह समर्थन मूल्य
केंद्र सरकार की ओर से 2425 रुपए प्रति क्विंटल गेंहू का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। इतना ही नहीं प्रदेश के किसानों के लिए भजनलाल सरकार द्वारा 150 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद पर बोनस राशि भी दी जाएगी। कुल मिलाकर राज्य के किसानों को भारतीय खाद्य निगम की ओर से प्रति क्विंटल 2575 रुपए का भुगतान किया जाएगा। 

कितना टन गेहूं की होगी खरीद? 
राजस्थान के किसानों को तोहफा देते हुए भजनलाल सरकार की ओर से अब 6 लाख टन ज्यादा गेहूं की खरीद की जाएंगी। इसके लिए 10 मार्च से प्रक्रिया शुरू की जाएंगी। साथ ही राजस्थान के राजस्थान का कोटा, बारा, बूंदी और झालावाड़ जिले में 1 मार्च से ही गेहूं की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएंगी। 

इस साल तय किया गया है 2425 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य
बता दें कि इस साल सरकार द्वारा 2425 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किया गया है। साथ ही अप्रेल महीने से सरसों और चने की फसल की खरीद की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान के किसानों पर आया गहरा संकट: इस रोग ने फसलों को किया खराब, पेड़ पौधे भी खा गया यह रोग

5379487