rajasthanone Logo
Rajasthan Water Crisis: गर्मी के आते ही राजस्थान जैसे राज्यों में पानी का संकट शुरु हो जाता है। जिसमें से एक डीडवाना जिला भी है।

Didwana Water Supply: गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। गर्मी के आते ही राजस्थान जैसे राज्यों में पानी का संकट शुरु हो जाता है। जिसमें से एक डीडवाना जिला भी है। जहां घोर जल संकट के बीच  एक और बुरी ख़बर सामने आई है। यहां एक मीहने तक नहर का पानी सप्लाई नहीं होगा। नहर से पानी सप्लाई नहीं होने पर जिले के करीब 7 कस्बे और 785 गांव प्रभावित होंगे।

करीब 19 लाख लोगों को होगी परेशानी
इस नहरबंदी से डीडवाना जिले के करीब 7 कस्बे और 785 गांव के 18 लाख 54 हजार लोग परेशान होंगे। हालांकि इस समस्या से निपटने के लिए जलदाय विभाग बड़े कदम उठा रहा है। बिना कनेक्शन के जो लोग पानी ले रहे हैं उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इससे जनता को उनके हिस्से का पानी मिल सकेगा।

क्यों की जा रही नहरबंदी?
दरअसल, पंजाब से आने वाली इंदिरा गांधी मुख्य नहर की साफ - सफाई और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते प्रत्येक वर्ष नहरबंदी की जाती है। इस साल पहले 20 मार्च से 20 अप्रैल तक आंशिक रुप से नहरबंदी की गई उसके बाद अब 20 अप्रैल से 20 मई तक पूर्ण रूप से नहर में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। जिसके चलते जिले में पानी का संकट होने की संभावना है।

और पढ़ें...Rashtriya Poshan Pakhwada: राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े में राजस्थान को मिला स्थान, जानें भारत सरकार की इस योजना का उद्देश्य
प्रत्येक रविवार को भी बंद रहेगी सप्लाई
राजस्थान के डीडवाना जिले में नहर के पानी की सप्लाई 3 से 5 दिनों के अंतराल में होती है। यही नहीं पानी दिन में केवल एक घंटे ही आता है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई हफ्तों बार आता है। वहीं, जलदाय विभाग पानी बचाने के लिए विशेष तैयारियां कर रहा है। इसी के चलते प्रत्येक रविवार को पानी की सप्लाई बिल्कूल नहीं की जाएगी। इस तरह के उपाय से आगे के लिए पानी को बचाया जा सकेगा।

5379487