rajasthanone Logo
Project Saksham Sakhi: राजस्थान की महिलाओं को सशक्त करने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए 1 अक्टूबर 2024 को जिला कलेक्टर बालमुकुंद असवा के निर्देशन में प्रोजेक्ट सक्षम सखी की शुरूआत की गई थी। इस बार योजना के तहत महिलाओं की आय मे बढ़ोतरी हुई है।

Project Saksham Sakhi: राजस्थान की महिलाओं को सशक्त करने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई प्रोजेक्ट सक्षम सखी की शुरूआत साल 2024 में की गई थी, इसके तहत विभिन्न उत्पादों का प्रचार प्रसार और बिक्री की जाती है। इसी कड़ी में राजसमंदिर जिले में इस प्रोजेक्ट सक्षम सखी के माध्यम से जिले की महिलाओं की आय बढ़ी है। इस बार महिलाओं के ग्रुपों को कुल 1 करोड़ 73 लाख की ब्रिक्री हुई है, वहीं पिछली बार यह कमाई 22 लाख थी। 

 
इस उद्देश्य से हुई थी योजना की शुरुआत 

जानकारी के लिए बता दें कि 1 अक्टूबर 2024 को जिला कलेक्टर बालमुकुंद असवा के निर्देशन में महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन और राजीविका द्वारा इस प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई थी। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के अंतर्गत सहायता समूहों (एसएचजी) की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से इसे शुरू किया गया था।

ये भी पढ़ें:- Rajasthan Public Health Engineering Department: अब घर बैठे मिलेगा नल कनेक्शन, नहीं काटने पड़ेंगे नगर परिषद के चक्कर

1 लाख से अधिक परिवारों को मिला योजना का लाभ 

बता दें कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से जिले की महिलाओं को विभिन्न उत्पादों जैसे मार्केट लिंकेज, उत्पाद ब्रांडिंग, क्रेडिट लिंकेज, उत्पाद ब्रांडिंग, व्यापक प्रचार-प्रसार और बिक्री के जरिए एसएचजी की महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। पूरे जिले में इस मिशन मोड कार्य प्रणाली से कुल आठ हजार से ज्यादा एसएचजी और एक लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिल चुका है। 
 
दो बार आयजित किया गया मेगा क्रेडिट कैंप 

इस योजना के तहत दो बार 19 अक्टूबर 2024 और 1 मार्च 2025 को खास मेगा क्रेडिट कैंप और ट्रेड फेयर का आयोजन भी किया जा चुका है। इसमें एसएचजी को ऋण और बिक्री आदेश यानी सेल्स ऑर्डर सौंपे गए थे। डीएमएफटी फंड से करीब लगभग 1 करोड़ रुपए की राशि राजीविका रूरल मारटे और प्रशिक्षण केंद्र के लिए स्वीकृत की गई है। इसके बाद केंद्र पुरानी कलेक्ट्रेट राजसमंद में स्थापित कर पूरे साल महिलाओं को सहायता दी जाएंगी।

5379487