Jaipur Secret Locations: राजस्थान की राजधानी जयपुर सांस्कृतिक विरासत के लिए जानी जाती है। यहां आपको भारतीय मसालों की खुशबू, लोक संगीत जिंदगी की रोजमर्रा की हलचल महसूस करने को मिलती है। लेकिन इन्हीं चहल पहल के बीच कुछ ऐसी जगह भी है जहां आपको शांति और एकांत मिलेगा। आज हम जानेंगे कुछ ऐसी ही जगह के बारे में।
नाहरगढ़ किला
अरावली पहाड़ियों पर स्थित यह किला गुलाबी शहर के मनोरंजन दृश्य के लिए जाना जाता है। हालांकि दिन के समय यहां पर कहीं पर्यटक आते हैं लेकिन अगर सही समय पर जाया जाए तो यहां आपको काफी शांति मिलेगी। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अगर आप यहां पर जाएंगे तो आपको काफी सुखद अनुभव प्राप्त होगा। शांत गलियारों में टहलते वक्त जब ठंडी ठंडी हवाएं आपके चेहरे को छूते हुए जब निकलेंगी तो आपको ऐसा लगेगा जैसे कि आप बादलों के ऊपर चल रहे हों। इस महल का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय द्वारा 1734 में करवाया गया था।
गैटोर की छतरियां
आमेर किले की सड़क पर यह छतरियां स्थित है। इस जगह के बारे में काफी कम लोग जानते हैं । यहां पर जयपुर के पूर्व शासको की अलंकृत समाधि भी है। इनका निर्माण संगमरमर और बलुआ पत्थरों से किया गया था। यहां आप शांति से बैठकर कुछ पल बिता सकते हैं। दोपहर के भोजन के बाद के सुनहरे घंटे के दौरान आप यहां पर फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
चंदलाई झील
यह झील जयपुर से लगभग 45 मिनट की दूरी पर स्थित है। प्रकृति प्रेमियों को यह जगह काफी पसंद आएगी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आप यहां पर फ्लेमिंगो सहित कई प्रवासी पक्षी देख सकते हैं। यह झील टोंक रोड पर स्थित है। सूर्योदय या सूर्यास्त की सैर के लिए आप यहां जा सकते हैं। यहां आस-पास कोई भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं है जिस वजह से यहां पर काफी शांति रहती है।
गलता जी मंदिर
ऑफ पीक घंटों के दौरान गलता जी मंदिर जिसे बंदर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है काफी शांत और मनोरम दृश्य प्रदान करता है। हालांकि यहां पर बंदर खुलेआम घूमते हैं लेकिन उसके बावजूद भी कोई खास तकलीफ नहीं होती। पहाड़ियों में बसा यह मंदिर सुबह-सुबह या फिर देर दोपहर के समय में और भी शांत हो जाता है।
सिसोदिया रानी गार्डन
जयपुर से आगरा रोड पर करीब करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह गार्डन महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय की रानी के लिए बनाया गया था। इस गार्डन का निर्माण 1728 में हुआ था। इस गार्डन का निर्माण मुगल शैली के बगीचे के रूप में किया गया था और यह बगीचा अपने अंदर कई स्तरित छतें , रंग-बिरंगे मंडप और बहते हुए फव्वारे समेटे हुए है। जो भी व्यक्ति अकेले यात्रा कर रहा है उसे यहां पर काफी शांति का एहसास होगा।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Government Transfer List: जल्द खत्म हो सकता है प्रशासनिक अधिकारियों का इंतजार, इन पदों पर होगी पदास्थापना