rajasthanone Logo
Rajasthan Heritage Cities: राजस्थान अपने राजसी महलों और किलों के लिए प्रसिद्ध है। आज किस लेख में मैं आपको बताएंगे उन शहरों के बारे में जो राज्य की विरासत को समेटे हुए।

Rajasthan Heritage Cities: यूं तो राजस्थान की हर गली, हर शहर सांस्कृतिक समृद्धि के साथ-साथ शाही सभ्यता का प्रमाण देता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे शहरों के बारे में जो इस राज्य के गौरवशाली अतीत को गर्व के साथ बयां करते हैं।

बूंदी 

बूंदी एक शांत शहर है। जयपुर से 210 किलोमीटर दूर अपनी अलंकृत बावड़ियों और नागर सागर कुंड के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर में एक सुख महल भी है, जहां कहा जाता है कि रुडयार्ड किपलिंग ने अपने उपन्यास 'किम' के कुछ हिस्सों को लिखा था। साथ ही यहां पर बूंदी किला भी है। यह किला इतिहास प्रेमियों को मोहित कर देता है और यहां के पत्थरों पर उकेरी गई कहानियां राजस्व को बयां करती है। 

अलवर 

अलवर शहर का मुख्य आकर्षण 1793 में बनाया गया सिटी पैलेस है। इस पैलेस को इस्लामी और राजपूत शैलियों के मिश्रण से बनाया गया था। इसी के साथ मूसी महारानी की छतरी और बाला किला यानी कि अलवर किला वीरता और विरासत का बेजोड़ नमूना है। जो लोग भूत प्रेत और रहस्यमई चीजों को जानने के इच्छुक होते हैं उनके लिए भानगढ़ किला आकर्षण का केंद्र होता है। 

शेखावाटी 

शेखावाटी क्षेत्र में मंडावा, नवलगढ़ और फतेहपुर आते हैं। इस क्षेत्र की हर गली, हर चौराहे पर आपको पुराने भित्तिचित्र देखने को मिल जाएंगे। इन चित्रों में आपको सिर्फ राजा महाराजाओं का वक्त ही नहीं बल्कि ट्रेनों जैसे आधुनिक चमत्कारों और रोजमर्रा की जिंदगी के दृश्य भी देखने को मिलेंगे। मांडव किला और मोरारका हवेली यहां पर सुप्रसिद्ध है। इसके अलावा आप सड़कों पर घूमते वक्त कल प्रदर्शनियां भी देख सकते हैं। 

करौली 

हालांकि यह क्षेत्र अभी मुख्य पर्यटन की गिनती में नहीं आता है लेकिन इसके बावजूद भी यह बाकी शहरों को पूरी टक्कर देता है। जिसकी वजह है यहां के झरोखे और नक्काशीदार पत्तों से बना यहां का सिटी पैलेस। यह शहर जयपुर से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर दूर है। अगर आप आध्यात्मिक हैं तो आप इस शहर के कैला देवी मंदिर और महावीर जी जैन मंदिर जा सकते हैं। 

बीकानेर 

बीकानेर शहर की खूबसूरती में जूनागढ़ किला चार चांद लगता है। इसके अलावा करणी माता मंदिर आपको अध्यात्म से भी जोड़ता हैं। शहर के पुराने क्वार्टर, लाल बलुवा पत्थर की हवेलियां और यहां का स्ट्रीट फूड देश विदेश में खूब मशहूर है। क्योंकि यह क्षेत्र रेगिस्तानी है तो यहां आप ऊंट सफारी का मजा उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  Rajasthan Government Transfer List: जल्द खत्म हो सकता है प्रशासनिक अधिकारियों का इंतजार, इन पदों पर होगी पदास्थापना

5379487