rajasthanone Logo
Neemuch mata mandir : नीमच माता का मंदिर उदयपुर के सबसे ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। यहां की मूर्ति एक दिन में 3 स्वरूप बदलती है। उदयपुर शहर के किसी भी जगह से इस मंदिर को आसानी से देखा जा सकता है।

Neemuch mata mandir : भारत जिसे मंदिरों का भूमि कहा जाता है भारत के मंदिरों का चमत्कार और रहस्य किसी से छुपा नहीं है। राजस्थान के उदयपुर स्थित देवाली क्षेत्र में एक ऐसी अनूठा मंदिर स्थित है जहां के मंदिर की प्रतिमा अपना स्वरूप 3 बार बदलता है। यहां की मूर्ति एक दिन में 3 स्वरूप बदलती है। नीमच माता का मंदिर उदयपुर के सबसे ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। उदयपुर शहर के किसी भी जगह से इस मंदिर को आसानी से देखा जा सकता है। हर साल मंदिर के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है की देवी मां की मूर्ति नीम के पेड़ से प्रकट हुई थी। 

दिन में तीन बार बदलता है मंदिर का स्वरूप

कहावत है कि मां दिन में तीन बार अपना स्वरूप बदलती हैं। सुबह बच्ची, दोपहर में युवा और शाम को वृद्धावस्था में दिखती है। मंदिर की मूर्ति को लगातार निहारने से साधारण मनुष्य को स्वरूप बदलने का आभास होता है। दूर- दराज से भक्त अपनी सुख-शांति और संतान प्राप्ति के लिए मन्नत मांगने यहां आते हैं।

ये भी पढ़ें...Jamwai Mata Temple: राजस्थान के इस गांव में मौजूद है जयपुर की कुलदेवी का मंदिर, जानें इसका इतिहास

नीम के पेड़ से स्वयं प्रकट हुईं देवी मां

मंदिर के पुजारी लक्ष्मीमलाल जी के अनुसार एक गायरी नीम के वृक्ष पर पानी चढ़ाता था। जिससे देवी मां स्वयं प्रकट हुई। देवी मां ने गायरी से अपनी सेवा और स्थापना की बात कही, इसके बाद नीमच माता के मंदिर का निर्माण हुआ। नीमच माता के मंदिर से फतेहसागर झील और अरावली पर्वत का दृश्य काफी खूबसूरत नजर आता है।

भक्त मन्नत पूरी होने पर जीभ काटकर करते अर्पित

मंदिर के पुजारी बताते है कि एमपी और राजस्थान के लोगों को इस मंदिर के प्रति अटूट आस्था है। कई भक्त मन्नत पूरी होने पर देवी मां को जीभ काटकर चढ़ाते है। भक्तों का कहना है कि जीभ पुनः उग आती है। बदलते समय के अनुसार मन्नत पूरी होने पर अब भक्त चांदी की भी जीभ चढ़ाने लगे है। 

5379487