Maa Gauri Temple: राजस्थान जिसका नाम सुनते ही वहा का मरुस्थल याद आता है, उसके अलावा जल संकट याद आता है। यानी पानी मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जाता है। यहां कई ऐसे रहस्यमई जल स्रोत भी मौजूद है। इनके रहस्य के सामने विज्ञान भी फेल है। राजस्थान में एक ऐसा ही जलकुंड मौजूद है, जिसमें से हजारों में पानी निकालने के बाद भी पानी की कमी नहीं होती।
आपको बता दे की राजस्थान के अजमेर के पास सराधना गांव के अरावली की पहाड़ियों पर मां गौरी का मंदिर स्थित है। माता के दर्शन करने के लिए दूर दराज से भक्त आते हैं। मंदिर परिसर में एक जल कुंड भी मौजूद है, जो अपने आप में ही एक रहस्य है। यह पवित्र धाम मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि माना जाता है कहा जाता है कि ऋषि मार्कंडेय को माता ने यहीं पर दर्शन दिए थे।
जल कुंड का चमत्कार जहां पानी कभी खत्म नहीं होता
मंदिर परिसर में एक प्राचीन जल कुंड स्थित है। इस कुंड से हजारों लीटर अब तक पानी निकाला जा चुका है। लेकिन इसमें पानी ज्यों का त्यों हो रहता है कभी खाली नहीं होता। इसे लोगों किसी चमत्कार से काम नहीं मानते। मौसम के हिसाब से पानी में भी बदलाव होता है।
गर्मियों में पानी ठंडा आता है और सर्दियों में पानी गर्म रहता है। कहा जाता है कि इस कुंड में स्नान करने से शरीर के रोगों का कष्ट दूर होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी कोई समस्या हो तो, इस कुंड के पानी का सेवन करने से उनकी मासिक धर्म से संबंधित समस्या दूर हो जाती है।
भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है मां गौरी
यह मंदिर न सिर्फ राजस्थान के लोगों के आस्था का केंद्र भर के राजस्थान के बाहर के लोगों के लिए भी आस्था का केंद्र है। जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी मनोकामना मांगते हैं उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। भक्ति जल कुंड में सिक्के डालकर अपनी मन्नत मांगते हैं। जिन लोगों की मनोकामना पूरी हो जाती है वो माता को प्रसाद चढ़ाते हैं।
ये भी पढ़ें...Jogniya Mata Mandir: सोना चांदी नहीं यहां चढ़ाया जाता है देवी को हथकड़ी, जहां अपराधी भी करने आते हैं माता का दर्शन करने