rajasthanone Logo
Chaitra Navratri 2025 : इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से होगी। नवरात्रि में दुर्गा माता की सवारी का विशेष महत्व होता है। आईए जानते हैं मां दुर्गा ईश्वर किस पर विराजमान होकर आएंगी।

Chaitra Navratri 2025 : नवरात्रि हिन्दुओं प्रमुख पर्व है। जिसे साल में चार बार मनाया जाता है। साल में दो बार चैत्र और शारदीय नवरात्रि आती है। और दो गुप्त नवरात्रि होती है। जिसे माघ और आषाढ़ महीने में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। जो वसंत ऋतु में आता है। मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। शुक्ल प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है। इस साल चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च से होगी। नवरात्रि में दुर्गा माता की सवारी का विशेष महत्व होता है। आईए जानते हैं मां दुर्गा ईश्वर किस पर विराजमान होकर आएंगी।

मां दुर्गा किस पर होंगी विराजमान?

इस साल मां दुर्गा हाथी पर विराजमान होकर आएंगी। ऐसा कहा जाता है कि हाथी की सवारी बेहद ही शुभ मानी जाती है। हाथी की सवारी शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। हाथी की सवारी इस बात का प्रतीक है कि इस साल अच्छी बारिश होगी। जिससे फसल भी अच्छी होगी।

जानें कलश स्थापना मुहूर्त

कलश की स्थापना रविवार 30 मार्च को की जाएगी। सुबह 06:13 बजे से सुबह 10:22 बजे तक शुभ मुहूर्त है। घटस्थापना की मुहूर्त दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक है।

नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम

व्रत करने वाले साधकों को खाने में सफेद नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके जगह सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं। नवरात्र में मास,मछली,मदिरा और तामसिक भोजन से दूरी बनानी चाहिए।

इस बार नवरात्रि आठ दिनों की होगी

नवरात्रि 9 दिनों तक बनाई जाती है लेकिन इस बार नवरात्रि 8 दिन ही मनाई जाएगी। इस साल तिथियां की कमी के कारण नवरात्रि 8 दिनों की मनाई जाएगी। पंचांग की गणना में कभी कभी तिथियों के संयोग के चलते एक दिन कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें...Jamwai Mata Temple: राजस्थान के इस गांव में मौजूद है जयपुर की कुलदेवी का मंदिर, जानें इसका इतिहास

5379487