rajasthanone Logo
Chaitra Navratri 2025 : इस साल चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च से होगी। नवरात्रि में दुर्गा माता की सवारी का विशेष महत्व होता है। आईए जानते हैं मां दुर्गा ईश्वर किस पर विराजमान होकर आएंगी।

Chaitra Navratri 2025 : नवरात्रि हिन्दुओं प्रमुख पर्व है, जिसे साल में दो बार मनाया जाता है। पहली चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि। इनके अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती है, जिसे माघ और आषाढ़ महीने में मनाया जाता है। सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। इस साल चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च से होगी। नवरात्रि में दुर्गा माता की सवारी का विशेष महत्व होता है। आईए जानते हैं इस बार मां दुर्गा किस पर विराजमान होकर आएंगी?

इस बार क्या होगा मां दुर्गा का वाहन?

इस साल की चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा हाथी पर विराजमान होकर आएंगी। हाथी की सवारी बेहद शुभ माना जाता है। हाथी की सवारी शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं, कुछ लोग हाथी की सवारी से बारिश का संबंध भी बताते हैं, कहा जाता है कि चैत्र नवरात्रि में माता रानी हाथी में आएंगी और जाएंगी इससे इस साल अच्छी बारिश होगी, जिससे फसल भी अच्छी होगी।

जानें कलश स्थापना मुहूर्त

कलश की स्थापना रविवार 30 मार्च को की जाएगी। इसका शुभ मुहूर्त सुबह 06:13 बजे से सुबह 10:22 बजे तक है। घटस्थापना की मुहूर्त दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक है।

नवरात्रि में भूलकर भी न करे ये काम

व्रत करने वाले साधकों को खाने में सफेद नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसकी जगह सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं। नवरात्र में मास,मछली,मदिरा और तामसिक भोजन से दूरी बनानी चाहिए।

इस बार नवरात्रि आठ दिनों की होगी

वैसे तो नवरात्रि 9 दिनों का पर्व होता है लेकिन इस बार नवरात्रि का पर्व 8 दिन तक ही मनाया जाएगा, इस साल तिथियां की कमी के कारण नवरात्रि 8 दिनों की मनाई जाएगी। पंचांग की गणना में कभी - कभी तिथियों के संयोग के चलते एक दिन कम हो जाता है।

​​​​​​ये भी पढ़ें...Jamwai Mata Temple: राजस्थान के इस गांव में मौजूद है जयपुर की कुलदेवी का मंदिर, जानें इसका इतिहास

5379487